ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nita Ambani Diwali Look: नीता अंबानी का धमाकेदार दीवाली लुक! सिल्वर साड़ी ने लूटी महफिल!

On: अक्टूबर 14, 2025 6:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
Nita Ambani Diwali Look: नीता अंबानी का धमाकेदार दीवाली लुक! सिल्वर साड़ी ने लूटी महफिल!
Join WhatsApp Group

Nita Ambani Diwali Look: दिवाली का त्योहारी मौसम शुरू होते ही लोग अपने पसंदीदा सितारों के पार्टी लुक्स का इंतजार करने लगते हैं। इस बार मनीष मल्होत्रा की रॉयल दीवाली पार्टी में कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए। इस खास मौके पर नीता अंबानी और उनकी बहुएं भी पहुंचीं, जिन्होंने ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स में सभी का ध्यान खींचा।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है नीता अंबानी की सिल्वर सीक्वेन साड़ी और उनके शानदार गहनों की। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई इस साड़ी में नीता जी ने सबका दिल जीत लिया। आइए जानते हैं उनके लुक की पूरी डिटेल्स।

अंबानी लेडीज का स्टाइलिश अंदाज Nita Ambani Diwali Look

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में नीता अंबानी ने अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ मिलकर ग्रैंड एंट्री की। सास-बहू की जोड़ी हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

नीता अंबानी और राधिका, दोनों ने साड़ी में ट्विनिंग करते हुए शानदार लुक पेश किया। लेकिन नेटिजन्स का दिल सबसे ज्यादा नीता अंबानी की सिल्वर सीक्वेन साड़ी ने चुराया। उनकी साड़ी, ज्वेलरी और पर्स की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

नीता अंबानी का दीवाली पार्टी लुक

नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर स्टाइल वाली सिल्वर सीक्वेन वर्क साड़ी चुनी। इस चमचमाती साड़ी में नीता जी किसी रानी से कम नहीं लग रहीं थीं।

उन्होंने इस साड़ी को गोल गले वाले डोरी बैक डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था। ये लुक इतना शानदार था कि हर कोई इसे इस दीवाली कॉपी करना चाहेगा।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

एमरल्ड ज्वेलरी ने जीता दिल

नीता अंबानी की साड़ी जितनी खूबसूरत थी, उनकी ज्वेलरी ने उससे भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपने पर्सनल कलेक्शन से दिल के आकार की एमरल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स पहनीं, जो राधिका की डायमंड ज्वेलरी से ज्यादा पसंद की गईं। बिना नेकलेस के इस लुक में नीता जी ने डायमंड और एमरल्ड का खूबसूरत कंगन पहना, जो उनके स्टाइल को और निखार रहा था।

स्पेशल एडिशन हैंडबैग की चमक

नीता अंबानी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सिल्वर कलर का स्पेशल एडिशन मिनिएचर हैंडबैग कैरी किया। ये छोटा सा Hermes बैग उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था। नीता अंबानी का ये दीवाली लुक हर किसी के लिए प्रेरणा है, जिसे आप इस त्योहारी सीजन में ट्राई कर सकते हैं।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment