ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nothing Phone 3a Lite लॉन्च: 25,600 में 50MP ट्रिपल कैमरा + 5000mAh बैटरी का धमाका

On: October 30, 2025 12:08 PM
Follow Us:
Nothing Phone 3a Lite लॉन्च: 25,600 में 50MP ट्रिपल कैमरा + 5000mAh बैटरी का धमा
Join WhatsApp Group

Nothing Phone 3a Lite Launch: नथिंग ने अपने नए फोन Nothing Phone 3a Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Nothing Phone 3a Lite के साथ मीडियाटेक Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। Nothing Phone 3a Lite के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। नथिंग के इस फोन के साथ 33W का फास्ट चार्जिंग है।

Nothing Phone 3a Lite भारत में हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा

Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत EUR 249 यानी करीब 25,600 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। Nothing Phone 3a Lite की बिक्री चुनिंदा मार्केट में व्हाइट और ब्लैक कलर में होगी। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

Android 16 के साथ आने वाला सबसे किफायती फोन! जानें Redmi A7 Pro 4G की पूरी डिटेल
Android 16 के साथ आने वाला सबसे किफायती फोन! जानें Redmi A7 Pro 4G की पूरी डिटेल

Nothing Phone 3a Lite की स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone 3a Lite के साथ डुअल 5G सिम का सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड 15 आधारित Nothing OS 3.5 है। फोन के साथ कंपनी ने 6 साल तक सिक्टोरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच की फुल HD+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है।

Nothing Phone 3a Lite में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर 4nm Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर है। साथ में 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के साथ Glyph Light नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी है जो कि रियर पैनल पर है।

भारतीय रेलवे का नियम: बीच सफर में उतरकर घूमें शहर, उसी टिकट पर दोबारा शुरू करें यात्रा
भारतीय रेलवे का नियम: बीच सफर में उतरकर घूमें शहर, उसी टिकट पर दोबारा शुरू करें यात्रा

Nothing Phone 3a Lite का कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.88 है। लेंस के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। साथ में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) भी मिलेगा। अन्य दो लेंस 8-8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल वाले हैं। कैमरे से 30fps पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है। इसमें नाइट मोड, पोट्रेट ऑप्टिमाइजर जैसे कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Nothing Phone 3a Lite की बैटरी और कनेक्टिविटी

Nothing Phone 3a Lite में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, BDS, Galileo और OZSS कनेक्टिविटी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन के साथ पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है। इसके अलावा IP54 की रेटिंग भी मिलती है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग भी है।

टेक-फैशन की नई जंग: रे-बैन को टक्कर देने मैदान में उतरी गुच्ची, गूगल के साथ की बड़ी डील
टेक-फैशन की नई जंग: रे-बैन को टक्कर देने मैदान में उतरी गुच्ची, गूगल के साथ की बड़ी डील

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment