ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nothing Phone 3a Lite ने बजट मार्केट में मचाया शोर, ऐसा 5G फोन पहले नहीं देखा

On: November 28, 2025 11:18 AM
Follow Us:
Nothing Phone 3a Lite ने बजट मार्केट में मचाया शोर, ऐसा 5G फोन पहले नहीं देखा
Join WhatsApp Group

Nothing Phone 3a Lite अब भारत में लॉन्च हो गया है, जो बजट सेगमेंट में 50MP कैमरा, Glyph Light और दमदार 5G परफॉर्मेंस के साथ आता है. जानें कीमत, फीचर्स और इसके मुकाबले वाले फोन.

किफायती दाम में लॉन्च हुआ नया Nothing 5G फोन

Nothing Phone 3a Lite आखिरकार भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसे मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया है, जहां इसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पैक किया गया है. फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, Glyph Light अलर्ट सिस्टम, 8GB वर्चुअल RAM और 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

अगर आप नया स्टाइलिश और फीचर-पैक्ड 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये मॉडल आपका ध्यान जरूर खींच सकता है.

Nothing Phone 3a Lite की भारत में कीमत

कंपनी ने 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 20999 रुपये रखी है. वहीं, 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 22999 रुपये में मिलेगा.

लॉन्च ऑफर्स के तहत ICICI और OneCard के जरिए पेमेंट करने पर 128GB मॉडल 19999 रुपये और 256GB मॉडल 21999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके
क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके

यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी सेल 5 दिसंबर से Flipkart, क्रोमा, विजय सेल्स और अन्य बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

राइवर्ल्स से होगी कड़ी टक्कर

इस प्राइस रेंज में Nothing Phone 3a Lite का मुकाबला Samsung Galaxy A35 5G, MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, realme P4 Pro 5G, vivo T4 5G और POCO X7 Pro 5G जैसे पॉपुलर 5G स्मार्टफोन्स से होगा.

Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच की फुल HD प्लस फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है.

ऑपरेटिंग सिस्टम
यह मॉडल Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है. कंपनी इस हैंडसेट को तीन बड़े Android अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है.

चिपसेट
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मौजूद है.

FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस
FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस

रैम और स्टोरेज
फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, साथ ही 8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया गया है. माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा सिस्टम
पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें

50MP प्राइमरी कैमरा

8MP अल्ट्रा वाइड लेंस

और एक थर्ड सेंसर शामिल है जिसकी डिटेल कंपनी ने शेयर नहीं की

Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या
Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या

फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

कैमरा फीचर्स में Ultra XDR Photos, Auto Tone, Portrait Mode, Macro Mode, Night Mode और Motion Capture शामिल हैं. रियर कैमरा 4K 30fps वीडियो और 1080p 120fps स्लो मोशन रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी

फोन में WiFi 6, GPS, Bluetooth 5.3 और QZSS सपोर्ट दिया गया है. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. फ्रंट और बैक दोनों पर Panda Glass प्रोटेक्शन मिलता है.

बैटरी
5000mAh बैटरी फोन को पावर देती है. यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment