ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nothing Phone 3a Lite सिर्फ 15 हजार में लाएगा ग्लिफ मैजिक, 29 अक्टूबर को होगा धमाका

On: अक्टूबर 28, 2025 6:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
Nothing Phone 3a Lite सिर्फ 15 हजार में लाएगा ग्लिफ मैजिक, 29 अक्टूबर को होगा धमाका
Join WhatsApp Group

Nothing Phone 3a Lite on October 29: नई दिल्ली | जब भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ लाइट वाले स्मार्टफोन्स की बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहले नथिंग के फोन्स ही कौन-सी कंपनी भूल सकती है? बाजार में ट्रांसपेरेंट लुक की शुरुआत नथिंग ने ही की थी।

Nothing Phone 3a Lite

कंपनी ने ये स्टाइल सिर्फ फोन्स तक सीमित नहीं रखा, बल्कि ईयरबड्स और हेडफोन्स पर भी वैसा ही रखा। अगर आप नथिंग के फोन्स के फैन हैं, तो सुन लीजिए अच्छी खबर। कंपनी कुछ घंटों बाद एक धांसू नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ये अपकमिंग फोन होगा Nothing Phone (3a) Lite।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

कंपनी ने Nothing Phone (3a) Lite से पर्दा उठा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके आने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की हैं। ये स्मार्टफोन दो दिन बाद, 29 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे लॉन्च होगा। ग्राहकों के लिए X पर इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर वीडियो में फोन के ट्रांसपेरेंट डिजाइन की चमकदार झलक दिखाई गई है। लीक्स के मुताबिक, इस फोन को सिंगल ग्लिफ लाइट के साथ पेश किया जा सकता है।

बजट सेगमेंट में धमाल मचाएगा ये फोन Nothing Phone 3a Lite

अभी तक कंपनी ने प्राइस का ऑफिशियल खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। यानी कीमत करीब 15 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी इस फोन से उन यूजर्स को टारगेट कर रही है, जो कम बजट में स्टाइलिश और फीचर से भरपूर स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

आपको बता दें कि Nothing Phone (3a) Lite कंपनी की 3a सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले लॉन्च हुए सभी वेरिएंट्स की तरह इसमें भी पेंच बाहर से ही नजर आएंगे। अभी कन्फर्म नहीं है कि Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro की तरह इसमें फुल ग्लिफ लाइट इंटरफेस मिलेगा या नहीं। हाल ही में ये फोन Geekbench पर स्पॉट भी हो चुका है। यहां ये Galaxian कोडनेम के साथ दिखा था।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment