ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: देखें कौन सा आपके लिए बेस्ट

On: October 23, 2025 3:45 PM
Follow Us:
Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: देखें कौन सा आपके लिए बेस्ट
Join WhatsApp Group

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: See which one is best for youNubia ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप फोन Nubia Z80 Ultra लॉन्च किया है, जो OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 5G से कड़ी टक्कर ले रहा है।

ये तीनों ही स्मार्टफोन हाई-एंड प्रोसेसर, शानदार कैमरा और दमदार बैटरी से लैस हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए है। यहां हम इनके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत और कैमरा सेटअप से लेकर कनेक्टिविटी तक सबकुछ बारीकी से देखेंगे। कौन सा फोन बेस्ट साबित होगा? आइए जानते हैं।

Nubia Z80 Ultra vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: कीमत और स्टोरेज

Nubia Z80 Ultra के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 61,500 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 5,299 युआन (लगभग 65,300 रुपये) है। OnePlus 13 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 61,670 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। Samsung Galaxy S25 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 61,500 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये है।

डिस्प्ले की तुलना

Nubia Z80 Ultra में 6.85 इंच की BOX X10 OLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड HD+ LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले मिलती है, रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ। Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस।

Smartphone Tips: फोन की सुरक्षा और स्पीड होगी दोगुनी, नया मोबाइल लेते ही एक्टिवेट करें ये सेटिंग्स
Smartphone Tips: फोन की सुरक्षा और स्पीड होगी दोगुनी, नया स्मार्टफोन लेते ही एक्टिवेट करें ये सेटिंग्स

प्रोसेसर की तुलना

Nubia Z80 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर है। OnePlus 13 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर आता है। Samsung Galaxy S25 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Nubia Z80 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nebula AIOS 2 के साथ आता है। OnePlus 13 एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। Samsung Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की तुलना

Nubia Z80 Ultra के रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, f/1.8 के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड और f/2.4 के साथ 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।

फ्रंट में 16MP कैमरा है। OnePlus 13 के रियर में f/1.6 के साथ 50MP प्राइमरी, f/2.6 के साथ 50MP अल्ट्रावाइड और f/2.0 के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो है। फ्रंट में f/2.4 के साथ 32MP कैमरा है। Samsung Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी, f/2.4 के साथ 10MP अल्ट्रावाइड और f/2.2 के साथ 12MP टेलीफोटो कैमरा है। फ्रंट में f/2.2 के साथ 12MP कैमरा है।

UIDAI की बड़ी राहत: परिवार के मुखिया की सहमति से अपडेट होगा आधार एड्रेस
UIDAI की बड़ी राहत: परिवार के मुखिया की सहमति से अपडेट होगा आधार एड्रेस

कनेक्टिविटी की तुलना

Nubia Z80 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और USB टाइप C 3.2 Gen 1 पोर्ट है। OnePlus 13 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और GPS मिलता है। Samsung Galaxy S25 5G में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, ड्यूल सिम और USB टाइप C 3.2 है।

बैटरी बैकअप की तुलना

Nubia Z80 Ultra में 7200mAh बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। OnePlus 13 में 6000mAh बैटरी है, 100W वायर्ड SuperVOOC और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ। Samsung Galaxy S25 5G में 4000mAh बैटरी है।

Nubia Z80 Ultra की कीमत कितनी है?

Nubia Z80 Ultra के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 61,500 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 5,299 युआन (लगभग 65,300 रुपये) है।

OnePlus 13 की कीमत कितनी है?

OnePlus 13 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 61,670 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S25 5G की कीमत कितनी है?

iPhone 18 सीरीज के चारों मॉडल्स की जानकारी लीक, जानें भारत में कितनी होगी कीमत
iPhone 18 सीरीज के चारों मॉडल्स की जानकारी लीक, जानें भारत में कितनी होगी कीमत

Samsung Galaxy S25 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 61,500 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now