Oppo Find X9 Pro भारत में 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ। कीमत और फीचर्स यहां पढ़ें।
Oppo ने भारत में अपनी प्रीमियम Find X9 सीरीज़ की लॉन्चिंग कर दी है। इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro। दोनों स्मार्टफोन MediaTek के नए Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलते हैं और इनका कैमरा सिस्टम Oppo और Hasselblad की पार्टनरशिप में तैयार किया गया है।
खास बात ये है कि Find X9 Pro में 200MP टेलीफोटो कैमरा और 7,500mAh की विशाल बैटरी मिलती है। दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करते हैं।
Oppo Find X9 Pro: कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9 का 12GB+256GB वेरिएंट ₹74,999 से शुरू होता है, जबकि इसका 16GB+512GB मॉडल ₹84,999 में मिलेगा। यह Space Black और Titanium Grey कलर ऑप्शन में आता है।
Find X9 Pro का 16GB+512GB वर्जन ₹1,09,999 में लॉन्च किया गया है, जो Silk White और Titanium Charcoal रंगों में उपलब्ध होगा।
यह सीरीज़ 21 नवंबर से Oppo India Store, Flipkart और Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा, Oppo का Hasselblad Teleconverter Kit अलग से ₹29,999 में बेचा जाएगा।
Oppo Find X9: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी
Find X9 में 6.59-inch AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 460ppi और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है।
फोन में नया 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस को ठंडा रखने के लिए बड़ा VC कूलिंग सिस्टम भी शामिल है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है
50MP Sony LYT-808 OIS वाइड कैमरा
50MP अल्ट्रावाइड लेंस
50MP Sony LYT-600 OIS टेलीफोटो कैमरा
फ्रंट में 32MP Sony IMX615 कैमरा दिया गया है। कैमरा सिस्टम Oppo के नए Lumo Imaging Engine पर चलता है, जो तस्वीरों को और बेहतर बनाता है।
बैटरी की बात करें तो Find X9 में 7,025mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जिसमें 80W वायर्ड, 50W AirVOOC वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, AI LinkBoost और मल्टी-GPS सपोर्ट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर और IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।
Oppo Find X9 Pro: डिस्प्ले, कैमरा और स्पेशल फीचर्स
Find X9 Pro में बड़ा 6.78-inch AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1,272×2,772 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन स्क्रीन साइज थोड़ा बड़ा है और यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।
इस मॉडल का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है। इसमें मिलता है
50MP Sony LYT-828 OIS प्राइमरी कैमरा (1/1.28-inch बड़ा सेंसर)
50MP Samsung ISOCELL अल्ट्रावाइड लेंस
200MP टेलीफोटो कैमरा (70mm फोकल लेंथ और OIS के साथ)
फ्रंट में 50MP Samsung 5KJN5 सेल्फी कैमरा शामिल है।
Oppo Find X9 Pro में भी वही Dimensity 9500 चिपसेट और ColorOS 16 सॉफ्टवेयर दिया गया है, लेकिन इसमें बड़ा 36,344 sq mm VC कूलिंग सिस्टम मौजूद है।
बैटरी भी दमदार है
7,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी,
80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग,
50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग
और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।
कनेक्टिविटी और रेटिंग फीचर्स Find X9 के समान ही हैं।












