ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Oppo Find X9 Series: भारत में अगले महीने लॉन्च, 200MP कैमरा से उड़ाएगा होश!

On: अक्टूबर 13, 2025 8:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
Oppo Find X9 Series: भारत में अगले महीने लॉन्च, 200MP कैमरा से उड़ाएगा होश!
Join WhatsApp Group

Oppo Find X9 Series Launching and feachers see details: इस साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च हो चुके हैं। लगभग हर बड़ी कंपनी ने अपने दमदार मॉडल पेश कर दिए हैं। लेकिन साल अभी खत्म भी नहीं हुआ, और स्मार्टफोन सेगमेंट में कई बड़े सरप्राइज बाकी हैं।

चीन की दिग्गज कंपनी ओप्पो भी बाजार में तहलका मचाने की पूरी तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Find X9 Series लॉन्च करने वाली है। ओप्पो ने इस सीरीज की लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना स्मार्ट मूव हो सकता है। ओप्पो ने पक्का कर दिया है कि Find X सीरीज भारत में आ रही है। कंपनी पहले Find X9 और Find X9 Pro को अपने होम मार्केट चीन में उतारेगी। ये दोनों फोन 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होंगे। वहां प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

स्मार्टफोन्स में होगा फ्लैगशिप चिपसेट Oppo Find X9 Series

चीन में डेब्यू के बाद ओप्पो इन फोन्स को भारतीय बाजार में अगले महीने यानी नवंबर तक ला सकती है। सीरीज के दोनों मॉडल्स में फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, ये फोन पिछले वर्जन Find X8 और Find X8 Pro से 33% तेज होंगे। दोनों में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन होगा। आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर चलेंगे।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

सीरीज में शामिल हो सकता है ये धाकड़ फोन

लीक्स के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज में एक और धांसू फोन Oppo Find X9 Ultra भी जोड़ सकती है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा डिपार्टमेंट में भी ये फोन कमाल करेगा। लीक्स कहती हैं कि इसमें 200 मेगापिक्सल समेत चार कैमरा सेटअप होगा।

200MP सेंसर के लिए 1/1.12 इंच का Sony IMX09E कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। साथ ही 50MP का 1/1.28 इंच Sony LYT828 टेलीफोटो सेंसर भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment