ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10 कौन सा फ्लैगशिप लूट लेगा बाजार?

On: November 22, 2025 9:01 PM
Follow Us:
Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10 कौन सा फ्लैगशिप लूट लेगा बाजार?
Join WhatsApp Group

Oppo Find X9 vs OnePlus 15 vs Google Pixel 10: Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Find X9 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15 और Google Pixel 10 से हो रही है।
Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 15 vs Oppo Find X9 vs Google Pixel 10

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Find X9 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर OnePlus 15 और Google Pixel 10 से हो रही है। Oppo Find X9 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर है। OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Oppo Find X9, OnePlus 15 और Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत और स्टोरेज

Oppo Find X9 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 74,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Oppo Find X9 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। जबकि OnePlus 15 में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल्स, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

WhatsApp पर लीक नहीं होगा आपका पर्सनल नंबर, आ गया नया यूजरनेम फीचर, जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp पर लीक नहीं होगा आपका पर्सनल नंबर, आ गया नया यूजरनेम फीचर, जानें कैसे करेगा काम

प्रोसेसर

Oppo Find X9 को ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Google Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo Find X9 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 के साथ आता है। जबकि OnePlus 15 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करता है। जबकि Google Pixel 10 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Oppo Find X9 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं OnePlus 15 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

Aadhaar Biometric Lock: सिर्फ 2 मिनट में लॉक करें अपने फिंगरप्रिंट, कोई नहीं लगा पाएगा बैंक अकाउंट में सेंध
Aadhaar Biometric Lock: सिर्फ 2 मिनट में लॉक करें अपने फिंगरप्रिंट, कोई नहीं लगा पाएगा बैंक अकाउंट में सेंध

जबकि Google Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी

Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है। वहीं OnePlus 15 में 5जी, वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, बीडीएस, GALILEO, QZSS और NavIC सपोर्ट शामिल है। जबकि Google Pixel 10 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 है।

डाइमेंशन

Oppo Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है। वहीं OnePlus 15 की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.10 मिमी और वजन 211 ग्राम है। जबकि Google Pixel 10 की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है।

बैटरी बैकअप

Oppo Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

EPFO ने बढ़ाई मेंटेनेंस की डेडलाइन, 2 जुलाई से पहले नहीं हो पाएगा क्लेम सबमिशन
EPFO ने बढ़ाई मेंटेनेंस की डेडलाइन, 2 जुलाई से पहले नहीं हो पाएगा क्लेम सबमिशन

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment