ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Pixel Drop Update: अपडेट आ गया फोटो रिमिक्स से AI नोटिफिकेशन तक, एक्सपीरियंस बदल देगा!

On: November 14, 2025 6:42 AM
Follow Us:
Pixel Drop Update: अपडेट आ गया फोटो रिमिक्स से AI नोटिफिकेशन तक, एक्सपीरियंस बदल देगा!
Join WhatsApp Group

Pixel Drop Update: टेक जायंट गूगल की तरफ से स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नवंबर 2025 के लिए Pixel Drop अपडेट जारी किया गया है। गूगल ने अपने पिक्सल ड्रॉप फीचर्स में कई सारे स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया है जो स्मार्टफोन यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाले हैं।

Pixel Drop में गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Remix फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है। इस फीचर की मदद से आप गूगल मैसेज ऐप (Google Messages App) में फोटो को डिफरेंट स्टाइल में बदल सकेंगे।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

Pixel Drop Update

Google का Pixel Drop फीचर Nano Banana इमेज एडिटिंग टूल पर बेस्ड है। इसकी मदद से आप किसी भी फोटो को अलग-अलग स्टाइल जैसे 3D एनिमेशन, एनिमे या स्केच इफेक्ट में जनरेट कर पाएंगे। पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स पिक्सल ड्रॉप की मदद से किसी भी फोटो को रिमिक्स कर पाएंगे। अगर आप बदली हुई फोटो को किसी दूसरे स्मार्टफोन यूजर्स को भेजेंगे तो वह उसे देख भी पाएगा।

समरी फॉर्म में दिखेंगे लंबी चैट्स

अगर मैसेज करने वाले दोनों ही यूजर्स गूगल मैसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में दोनों ही व्यक्ति एक दूसरे की फोटो को बार-बार रिमिक्स कर पाएंगे। इसके अलावा इस पिक्सल ड्रॉप फीचर में कंपनी ने एआई पॉवर्ड नोटिफिकेशन समरी का फीचर भी जोड़ा है जो लंबे ग्रुप चैट या फिर मैसेज थ्रेड्स को समरी फॉर्म में दिखाएगी। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स को मैसेज पढ़ने के लिए स्क्रीन को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

पिक्सल यूजर्स को मिलेंगे धांसू फीचर्स

गूगल दिसंबर 2025 के लिए एक नया अपडेट भी लाने की प्लानिंग कर रहा है। इस अपडेट में एक कमाल का फीचर मिल सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले अपडेट के बाद पिक्सल फोन में आने वाले मैसेज में से कम जरूरी मैसेज के नोटिफिकेशन को खुद से साइलेंट कर देगा।

इसका फायदा यह होगा कि नोटिफिकेशन आने पर यूजर्स का बार-बार ध्यान नहीं भटेगा। इसके अलावा Pixel 6 या फिर उसके बाद के वेरिएंट पर अब एक Scam Detection का फीचर भी मिलेगा। ऐसे में फोन पर संदिग्ध मैसेज आने पर ‘Likely Scam’ का अलर्ट मिलेगा।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment