ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana: पीएम श्री स्कूलों के मेधावी करेंगे इसरो की सैर, हरियाणा से 66 विद्यार्थी जाएंगे

On: नवम्बर 17, 2025 6:08 अपराह्न
Follow Us:
Haryana: पीएम श्री स्कूलों के मेधावी करेंगे इसरो की सैर, हरियाणा से 66 विद्यार्थी जाएंगे
Join WhatsApp Group

अंबाला (Haryana): प्रदेश के पीएम श्री राजकीय स्कूलों के मेधावी छात्र इसरो अहमदाबाद की सैर करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से राज्यभर के पीएम श्री राजकीय स्कूलों के 66 विद्यार्थियों का इसके लिए चयन किया गया है।

1 दिसंबर को रवाना होंगे

यह विद्यार्थी 1 दिसंबर को रवाना होंगे। इन विद्यार्थियों के साथ चार शिक्षक भी जाएंगे। विभाग की ओर से इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही है। इसके लिए हर जिले से विद्यार्थियों को चुना गया है।

चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे | chatgpt-virtual-try-on-favorites-shopping-features-update
चैटजीपीटी पर आया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर, फोटो अपलोड कर देखें कपड़े आप पर कैसे लगेंगे

सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पीएम श्री राजकीय स्कूलों के मेधावी अहमदाबाद की सैर करेंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए 9वीं, 10वीं व 11वीं में टॉपर विद्यार्थियों को चुना गया है।

दो चरणों में बनाए थे पीएम श्री राजकीय स्कूल

प्रथम चरण में शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना, रामबाग, बराड़ा के उगाला, साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ स्कूलों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाया था।

वीवो टी5 प्रो का नया 6जीबी वेरिएंट पेश, 90 वॉट चार्जिंग और आईपी69 रेटिंग से लैस | vivo-t5-lite-t5-pro-new-variants-price-specs-flipkart-sale
वीवो टी5 प्रो का नया 6जीबी वेरिएंट पेश, 90 वॉट चार्जिंग और आईपी69 रेटिंग से लैस

प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल चिन्हित किया गया था। दूसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, घेल कलां, साहा से केसरी, शहजादपुर से पतरहेड़ी, नारायणगढ़ खंड से ज्योली स्कूल चयनित किए। पीएम श्री स्कूलों में सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई होती है, जबकि राजकीय स्कूलों में हरियाणा बोर्ड से ही पढ़ाई करवाई जा रही है।

हर जिले से तीन बच्चों का चयन हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों से 66 विद्यार्थी जाएंगे। यह भ्रमण 6 दिसंबर तक होगा। उन्होंने बताया कि इसरो अहमदाबाद के साथ ही अन्य कई जगहों पर विद्यार्थियों को लेकर जाने की योजना भी बन रही है। इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस | samsung-galaxy-s27-ultra-camera-specs-snapdragon-processor-leak
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिलेंगे दो 200एमपी कैमरे, लीक हुए बड़े स्पेसिफिकेशंस

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment