ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Raksha Bandhan 2025 Shayari: भाई-बहन के प्यार को छू लें ये दिल छू जाने वाली राखी शायरियां!

On: August 8, 2025 4:49 PM
Follow Us:
Raksha Bandhan 2025 Shayari: भाई-बहन के प्यार को छू लें ये दिल छू जाने वाली राखी शायरियां!
Join WhatsApp Group

Raksha Bandhan 2025 Shayari Wishes Hindi: रक्षाबंधन 2025 की तारीख तय हो चुकी है 9 अगस्त को पूरे देश में भाई-बहन के प्यार का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन न सिर्फ राखी बांधने का है, बल्कि उन अनमोल लम्हों को याद करने का भी है जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। इस खास मौके पर शायरी और खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने जज़्बात बयां करना हर दिल को सुकून देता है।

Raksha Bandhan 2025 Shayari

रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।

कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।
रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं

बंधन में छिपी है हमारे रिश्ते की मिठास
राखी के धागे में बसी है भाई-बहन की आस
हैप्पी रक्षाबंधन

लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
शुभ हो रक्षाबंधन का त्योहार

राखी पर बहन का प्यार और भाई का वादा

सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन न केवल एक परंपरा है, बल्कि एक भावनात्मक बंधन भी है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, और भाई उन्हें जीवनभर सुरक्षा और साथ निभाने का वचन देते हैं। इन भावनाओं को जब शब्दों का जामा पहनाया जाता है, तो शायरी बनती है – जो सीधे दिल तक पहुंचती है।

क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके
क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके

Raakhi Shayari

किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राखी है प्यार का त्योहार,
बहन करती है भाई से दुलार।
भाई देता है उसकी रक्षा का वचन,
इस प्यार भरे रिश्ते को प्रणाम।
राखी की बधाई!

Raksha Bandhan Shayari in Hindi

लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।

भाई-बहन के प्यार का बंधन है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।

bahan bhai ki rakhi par Shayari

बहन की राखी में बंधा है दुआओं का धागा,
भाई की कलाई पर सजे प्यारे वादे का इरादा।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राखी का त्योहार है, रेशम की डोरी है,
प्यारा सा भाई और बहनों की टोली है।
दुआ है ये साथ कभी ना छूटे,
प्यार का ये बंधन कभी न टूटे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

भाई का साथ और बहन की मुस्कान,
रक्षाबंधन का ये है सबसे सुंदर विधान।
रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं

FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस
FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस

शायरी में छुपा है भाई-बहन का प्यार

भाई-बहन के रिश्ते में तकरार भी होती है और ढेर सारा प्यार भी। राखी के दिन एक खूबसूरत शायरी या मैसेज इस रिश्ते को और खास बना देता है। चाहे बहन अपने भाई को भेजे दिल से निकले अल्फाज़, या भाई अपनी बहन को शायरी के जरिए जताए अपने जज़्बात – रक्षाबंधन की मिठास और बढ़ जाती है।

रक्षाबंधन 2025 शुभकामनाएं और शायरियां

इस रक्षाबंधन पर आप भी अपने भाई या बहन को एक प्यारा सा मैसेज, शायरी या स्टेटस भेज सकते हैं। इससे दूर रहकर भी रिश्तों की गर्माहट बरकरार रहती है। नीचे हम ला रहे हैं कुछ ऐसी हिंदी शायरियां और शुभकामनाएं जिन्हें आप WhatsApp, Facebook, Instagram या मैसेज के जरिए शेयर कर सकते हैं।

रक्षाबंधन शायरी 2025 कुछ खास लाइनें

राखी का त्योहार है सबसे प्यारा, बहन का स्नेह और भाई का सहारा।

ना कोई रिश्ता दुनिया में इससे प्यारा, बहन की दुआओं से भाई का जीवन सवारा।

Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या
Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या

कभी लड़ते हैं, कभी हँसते हैं, लेकिन बिना कहे ही हर बात समझते हैं।

रक्षाबंधन का दिन है बड़ा खास, बहन के चेहरे पर हो हमेशा मुस्कान का प्रकाश।

तेरे बिना अधूरा हूँ मैं, बहना – तू है तो हर मोड़ आसान लगता है।

भाई-बहन की जोड़ी सलामत रहे

रक्षाबंधन पर ये संदेश और शायरियां ना सिर्फ भावनाओं को जाहिर करती हैं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने का जरिया भी बनती हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर हैशटैग्स के साथ ये शायरियां खूब ट्रेंड करेंगी – बस जरूरत है उन्हें सही वक्त और अंदाज में शेयर करने की।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment