Realme 15 Pro 5G vs iQOO Z10R: आज स्मार्टफोन खरीदना सिर्फ बजट का खेल नहीं रह गया, बल्कि अब यूजर्स कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के संतुलन को देखकर फैसला करते हैं।
ऐसे में मार्केट में Realme और iQOO के दो शानदार फोन Realme 15 Pro 5G और iQOO Z10R आमने-सामने हैं। दोनों की कीमत वाजिब है, लेकिन फीचर्स के मामले में जबरदस्त कॉम्पिटिशन है।
चलिए जानते हैं किसमें है कितनी ताकत और आपके लिए कौन है बेहतर विकल्प।
Realme 15 Pro 5G vs iQOO Z10R: डिस्प्ले और डिजाइन में कौन है आगे?
Realme 15 Pro 5G आता है 6.8 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ, जिसमें 1280 x 2800 पिक्सल का हाई रेजोल्यूशन और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसकी 144Hz की रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बना देती है सुपर स्मूथ।
वहीं दूसरी ओर, iQOO Z10R में है 6.77 इंच का Quad Curved AMOLED डिस्प्ले, जो 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
हालांकि दोनों की ब्राइटनेस और रिस्पॉन्स शानदार है, लेकिन Realme का थोड़ा बड़ा डिस्प्ले और IP65 डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस इसे बिल्ड क्वालिटी के मामले में एक कदम आगे ले जाता है।
कैमरा और बैटरी: कौन देता है ज्यादा?
कैमरा की बात करें तो दोनों ही फोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। लेकिन Realme में फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जबकि iQOO में है 32MP का फ्रंट शूटर। ऐसे में अगर आप सेल्फी के दीवाने हैं, तो iQOO आपको थोड़ी बेहतर डिटेल्स दे सकता है।
बैटरी की बात करें, तो Realme में मिलती है 7000mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबे समय तक चलेगी। वहीं iQOO Z10R में है 5700mAh की बैटरी। चार्जिंग स्पीड में भी Realme आगे है — 80W फास्ट चार्जिंग के साथ, जबकि iQOO में मिलती है 44W की चार्जिंग।
किसे खरीदना है समझदारी?
अगर आप लंबा बैकअप, सुपर फास्ट चार्जिंग और बिल्ड क्वालिटी को तरजीह देते हैं, तो Realme 15 Pro 5G एक दमदार ऑप्शन है। लेकिन अगर डिज़ाइन, फ्रंट कैमरा और स्लिम प्रोफाइल आपकी प्राथमिकता है, तो iQOO Z10R भी एक शानदार चॉइस साबित हो सकता है।
दोनों ही फोन्स मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं और डेली यूज़ के लिए परफेक्ट हैं।













