ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Realme 15X 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी सिर्फ 16,999 में, ये फोन बदलेगा गेम!

On: अक्टूबर 2, 2025 8:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Realme 15X 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी सिर्फ 16,999 में, ये फोन बदलेगा गेम!
Join WhatsApp Group

Realme 15X 5G launched see feachers: नई दिल्ली | Realme ने भारतीय बाजार में अपनी 15 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 15X 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है, जिसमें 8GB रैम और 10GB तक डायनामिक रैम मिलेगी।

एंड्रॉयड 15 पर चलने वाला ये फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा और दमदार 7000mAh बैटरी के साथ आता है। अगर आप बजट में हाई-एंड फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं कीमत, ऑफर्स और फुल स्पेसिफिकेशन।

Realme 15X 5G की कीमत और ऑफर्स Realme 15X 5G

Realme 15X 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये, 8GB+128GB की 17,999 रुपये और 8GB+256GB की 19,999 रुपये है। ये फोन एक्वा ब्लू, मरीन ब्लू और मैरून रेड कलर्स में मिलेगा।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

बिक्री आज से फ्लिपकार्ट, Realme की ऑफिशियल साइट और मेनलाइन स्टोर्स पर शुरू हो रही है। लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 2,000 रुपये कैशबैक पाएं। फ्लिपकार्ट और Realme साइट पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर + 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है।

Realme 15X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Realme 15X 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। पावरफुल ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 (6nm) प्रोसेसर Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ है।

6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। ये एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

कैमरा सेटअप में रियर पर f/1.8 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और फ्रंट पर 50MP सेल्फी कैमरा है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। 7000mAh बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और USB टाइप-C पोर्ट हैं।

IP68 + IP69 रेटिंग से धूल-पानी रेसिस्टेंट है, और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन से मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है। फोन की मोटाई 8.28mm और वजन 212 ग्राम है।

Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत | ac-temperature-setting-24-degree-fridge-tips-reduce-electricity-bill
Electricity Bill Tips: 18 नहीं 24 डिग्री पर चलाएं AC, बिजली बिल में होगी बंपर बचत

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment