ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

6000mAh बैटरी वाला Redmi 15R 5G आ गया, 12GB रैम के साथ धमाल!

On: September 17, 2025 7:15 PM
Follow Us:
6000mAh बैटरी वाला Redmi 15R 5G आ गया, 12GB रैम के साथ धमाल!
Join WhatsApp Group

Redmi 15R 5G price India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में रेडमी एक पॉपुलर नाम है। बजट और मिडरेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन्स को खूब पसंद किया जाता है। 2025 में रेडमी ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप रेडमी के फोन के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Redmi 15R 5G है। कंपनी ने इसे अपनी Redmi 15 सीरीज में जोड़ा है।

Redmi 15R 5G एक मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन है। रेडमी ने इसे अपने ऑनलाइन मॉल के जरिए बाजार में उतारा है। इस फोन में बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन मिलेगा। आइए, इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की डिटेल जानकारी लेते हैं।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

Redmi 15R 5G के फीचर्स

बताते चलें कि Redmi 15R 5G को कंपनी ने अपने होम मार्केट यानी चीन के बाजार में लॉन्च किया है। हालांकि, कंपनी की भारत में इतनी फैन फॉलोइंग है कि जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस का मजा आएगा।

Redmi 15R 5G के डिस्प्ले में Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है, जिससे गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगा है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में 48 महीने तक तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी। रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

Redmi 15R 5G की कीमत

रेडमी ने Redmi 15R 5G को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसमें 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन (लगभग 19,723 रुपये) है। इसके अलावा 8GB + 128GB वेरिएंट 1,699 युआन (लगभग 20,957 रुपये) में उपलब्ध है। 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 युआन (लगभग 23,427 रुपये) है और टॉप मॉडल 12GB + 256GB का ऑप्शन 2,299 युआन (लगभग 28,362 रुपये) में मिलेगा।

Redmi 15R 5G के कलर ऑप्शन

रेडमी ने Redmi 15R 5G को स्लिम डिजाइन में तैयार किया है। इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99mm है। कलर ऑप्शन्स में Cloud White, Lime Green, Twilight Purple और Star Rock Black उपलब्ध हैं।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment