ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

मिशन बुनियाद और Super 100 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 16 दिसंबर तक पंजीकरण

On: November 13, 2025 5:01 PM
Follow Us:
मिशन बुनियाद और Super 100 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 16 दिसंबर तक पंजीकरण
Join WhatsApp Group

पानीपत (Super 100)। शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना मिशन बुनियाद और सुपर-100 (2026-28) कार्यक्रम के व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय, खंड व जिला स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इन विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा मिशन बुनियाद व सुपर-100 के पंजीकरण सहित खंड स्तरीय जागरूकता सेमिनार का शेड्यूल जारी किया है। जिले के पांच खंडों में सेमिनार होंगे। दोनों कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया वीरवार 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

मिशन बुनियाद के लिए 16 दिसंबर तक पंजीकरण

मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर जबकि सुपर-100 के लिए 09 फरवरी 2026 तक पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं, खंड स्तर पर जागरूकता अभियान प्रदेश में 14 नवंबर तथा जिले में 21 नवंबर से समालखा खंड से शुरू होगा।

निर्देशानुसार मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए अभियान गतिविधियों का कार्यक्रम जारी किया जा रहा है। यह अभियान दिए गए कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विद्यालय, खंड और जिला स्तर पर सभी अधिकारियों को भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की जा रही है।

Super 100 विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक

सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2026 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2026 में आठवीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।

Smartphone Tips: फोन की सुरक्षा और स्पीड होगी दोगुनी, नया मोबाइल लेते ही एक्टिवेट करें ये सेटिंग्स
Smartphone Tips: फोन की सुरक्षा और स्पीड होगी दोगुनी, नया स्मार्टफोन लेते ही एक्टिवेट करें ये सेटिंग्स

कार्यक्रम एक नजर में

इन योजनाओं के तहत, सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है।

इन योजनाओं के जरिए, छात्रों को इंजीनियर और डॉक्टर बनने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।

मिशन बुनियाद योजना के तहत, नौवीं कक्षा के छात्रों को एनडीए, एनटीएसई और ईवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

मिशन बुनियाद कार्यक्रम का मकसद, सीनियर सेकेंडरी छात्राओं के लिए डिजिटल लर्निंग इंस्ट्रक्चर को मजबूत करना है।

सुपर-100 कार्यक्रम को बढ़ाकर सुपर-600 कर दिया गया है।

पानीपत जिले स्तरीय सेमिनार की समय-सारणी

21 नवंबर समालखा
29 नवंबर इसराना
02 दिसंबर पानीपत
09 दिसंबर बापौली
12 दिसंबर मतलौडा

UIDAI की बड़ी राहत: परिवार के मुखिया की सहमति से अपडेट होगा आधार एड्रेस
UIDAI की बड़ी राहत: परिवार के मुखिया की सहमति से अपडेट होगा आधार एड्रेस

यह रहेगा शेड्यूल

पंजीकरण शुरू – 13 नवंबर।

स्कूल स्तरीय अभियान ब्रीफिंग और चर्चा- 13 नवंबर।

विद्यालय स्तरीय अभियान प्रारंभ – 13 नवंबर।

खंड स्तरीय अभियान शुरू – 14 नवंबर।

बुनियाद के लिए पंजीकरण बंद – 16 दिसंबर।

सुपर-100 के लिए पंजीकरण बंद – 09 फरवरी 2026

iPhone 18 सीरीज के चारों मॉडल्स की जानकारी लीक, जानें भारत में कितनी होगी कीमत
iPhone 18 सीरीज के चारों मॉडल्स की जानकारी लीक, जानें भारत में कितनी होगी कीमत

मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में बताया जाता है। पंजीकरण प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

2018 में हुई थी योजना की शुरुआत

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में पानीपत जिले में प्रत्येक खंड में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 250 विद्यार्थी विकल्प संस्थान की ओर से बॉडकास्ट लाइव और रिकॉडेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now