ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

JioPC: अब TV बनेगा कंप्यूटर! Jio का नया धमाका – सिर्फ ₹599 में मिलेगा क्लाउड डेस्कटॉप

On: जुलाई 30, 2025 12:52 अपराह्न
Follow Us:
JioPC: अब TV बनेगा कंप्यूटर! Jio का नया धमाका – सिर्फ ₹599 में मिलेगा क्लाउड डेस्कटॉप
Join WhatsApp Group

Reliance jio launches JioPC: रिलायंस जियो ने भारत में टेक्नोलॉजी की दुनिया में नया धमाका कर दिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने JioPC नाम से एक ऐसी क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप सर्विस लॉन्च की है, जो किसी भी टीवी को मिनटों में कंप्यूटर में बदल सकती है। खास बात ये है कि इसके लिए आपको CPU खरीदने की भी जरूरत नहीं है।

यह सर्विस Jio के सेट-टॉप बॉक्स पर आधारित है और Ubuntu Linux OS पर चलती है। बस टीवी में कीबोर्ड और माउस लगाएं, और आपका टीवी बन जाएगा एक पावरफुल क्लाउड कंप्यूटर।

JioPC: TV ही बनेगा कंप्यूटर काम होगा आसान

JioPC पूरी तरह क्लाउड तकनीक पर आधारित है, जो कि Jio Set-Top Box से काम करता है। इसका इंटरफेस बिलकुल वर्चुअल डेस्कटॉप जैसा है। यूजर को बस अपने टीवी में कीबोर्ड और माउस लगाना होता है और फिर वो आराम से वेब ब्राउजिंग, प्रोग्रामिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग या ऑनलाइन पढ़ाई जैसे काम कर सकते हैं।

जिनके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, उनके लिए ये सर्विस गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

ऑफिस और डिजाइनिंग के टूल्स भी फ्री

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

JioPC में आपको एक वर्चुअल मशीन मिलती है जिसमें 4 CPU, 8GB RAM और 100GB का क्लाउड स्टोरेज शामिल है। इसके साथ LibreOffice पहले से इंस्टॉल मिलेगा और Microsoft Office को ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

यही नहीं, सब्सक्राइबर्स को Jio Workspace का एक महीने का फ्री ट्रायल और 512GB तक का एक्सटेंडेड क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

जियो ने कंटेंट क्रिएटर्स का भी ध्यान रखा है Adobe Express जैसे AI-बेस्ड टूल्स फ्री में मिल रहे हैं ताकि डिजाइनिंग और कंटेंट बनाना आसान हो जाए।

बस चाहिए Jio सेट-टॉप बॉक्स और मोबाइल नंबर

JioPC को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। अगर आपके पास Jio Set-Top Box है, तो बस उसे ऑन कीजिए, Apps सेक्शन में जाकर JioPC ऐप खोलिए और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कीजिए। इसके बाद आपका क्लाउड डेस्कटॉप तैयार!

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

यह सर्विस JioFiber के साथ भी काम करती है और अगर आपके पास Fiber नहीं है, तो भी इसे अलग से खरीदा जा सकता है।

कीमत जानिए ₹599 से शुरू

JioPC की प्राइसिंग बेहद सस्ती और लचीली रखी गई है। ये Pay-as-you-go मॉडल पर आधारित है, यानी ना कोई लंबा कॉन्ट्रैक्ट, ना मेंटेनेंस का झंझट।

₹599 + GST से शुरू होता है मंथली प्लान

₹1,499 में 3 महीने का प्लान, जिसमें 1 महीना एक्स्ट्रा फ्री

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

₹4,599 का सालाना प्लान, जिसमें 15 महीने की सर्विस मिलेगी (3 महीने फ्री)

कम कीमत में क्लाउड कंप्यूटर की सुविधा अब हर घर की पहुंच में है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment