ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy S26: का बड़ा खुलासा: नहीं आएगा S26 Pro मॉडल, लीक में चौंकाने वाला दावा!

On: अक्टूबर 19, 2025 6:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
Samsung Galaxy S26: का बड़ा खुलासा: नहीं आएगा S26 Pro मॉडल, लीक में चौंकाने वाला दावा!
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S26: Big reveal see feachers and model: सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज को लेकर फैंस के बीच उत्साह चरम पर है, लेकिन एक ताजा लीक ने सबको हैरान कर दिया है। खबर है कि इस बार सैमसंग अपनी अपकमिंग गैलेक्सी S26 सीरीज में Galaxy S26 Pro मॉडल को शामिल नहीं करेगा! जी हां, अगर आप इस मॉडल का इंतजार कर रहे थे, तो ये खबर आपके लिए निराशाजनक हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च में अभी समय है और ये जनवरी 2026 से पहले मार्केट में नहीं आएगी। लेकिन लीक और अफवाहों ने अभी से हलचल मचा दी है। आइए, इस सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या होगा गैलेक्सी S26 सीरीज में खास? Samsung Galaxy S26

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में इस बार तीन मॉडल्स होंगे – Galaxy S26, S26 Plus, और S26 Ultra। पहले खबर थी कि कंपनी स्टैंडर्ड Galaxy S26 का नाम बदलकर Galaxy S26 Pro कर सकती है और इसे Galaxy S26 Edge और Ultra के साथ लॉन्च करेगी।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

लेकिन ताजा लीक के मुताबिक, कंपनी Galaxy Edge को खत्म कर सकती है और उसकी जगह Galaxy S26 Plus लाएगी। हालांकि, कुछ समय बाद Edge मॉडल को भी अलग से लॉन्च करने की संभावना है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है।

नेमिंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज की नेमिंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी, इस बार भी आपको S26, S26 Plus, और S26 Ultra मॉडल्स ही देखने को मिलेंगे। Galaxy S26 Pro मॉडल को कंपनी ने इस सीरीज से हटा दिया है, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।

कैमरा और बैटरी का अपग्रेड

Galaxy S25 Ultra के One UI 8.5 फर्मवेयर से पता चला है कि सैमसंग इस सीरीज में वही कैमरा सेटअप इस्तेमाल करेगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

Galaxy S26 और S26 Plus में Exynos चिप का इस्तेमाल हो सकता है। साथ ही, Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल की 4,000mAh बैटरी से ज्यादा दमदार होगी।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment