ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy S26 में आ रही है बिजली जैसी रैम! 10.7Gbps स्पीड, लॉन्च से पहले सब डिटेल्स

On: November 16, 2025 6:57 AM
Follow Us:
Samsung Galaxy S26 में आ रही है बिजली जैसी रैम! 10.7Gbps स्पीड, लॉन्च से पहले सब डिटेल्स
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S26 details before launch: स्मार्टफोन फैंस, सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं! ये फ्लैगशिप सीरीज 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। सैमसंग ने अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया, लेकिन लीक्स की बाढ़ आ गई है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर फैंस की चर्चा चरम पर है। खबर है कि कुछ वेरिएंट्स में कंपनी अपना घरेलू 2nm Exynos 2600 चिपसेट देगी।

Samsung Galaxy S26

S26 सीरीज में पिछले S25 सीरीज से कई बड़े अपग्रेड्स आने वाले हैं। लीक्स के मुताबिक, रीजनल वेरिएंट्स में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। ये चिप हैवी मल्टीटास्किंग, गेमिंग जैसी टास्क्स में धांसू परफॉर्मेंस देगी।

क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके
क्या ट्रायल रूम में छिपा हो सकता है कैमरा? जानिए हिडेन कैमरा पहचानने के आसान तरीके

गैलेक्सी S26 सीरीज में मिलेंगे कई अपग्रेड्स

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की अपकमिंग गैलेक्सी S26 सीरीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसमें अब तक की सबसे फास्ट रैम का सपोर्ट मिलेगा। लीक्स बताते हैं कि S26 सीरीज में LPDDR5X RAM का इस्तेमाल होगा। फेमस टिप्स्टर PhoneArt (
@UniverseIce) ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर खुलासा किया कि गैलेक्सी S26, S26+ और S26 Ultra तीनों में ही लेटेस्ट LPDDR5X RAM मिलेगी। ये रैम 10.7Gbps के पीक डेटा रेट की स्पीड देगी।

S25 अल्ट्रा में 8.5Gbps की डेटा रेट

बताते चलें कि सैमसंग ने गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 8.5Gbps की डेटा रेट वाली रैम दी थी। ऐसे में S26 सीरीज में 10.7Gbps LPDDR5X RAM एक जबरदस्त अपग्रेड होगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि S26 सीरीज के सभी वेरिएंट्स में 12GB रैम स्टैंडर्ड मिलेगी।

FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस
FASTag Recharge: UPI से लेकर MyFASTag App तक, घर बैठे ऐसे बढ़ाएं बैलेंस

याद दिला दें कि इसी साल की शुरुआत में टिप्स्टर ने बताया था कि S26 अल्ट्रा में 10.7Gbps वाली LPDDR5X मेमोरी आ सकती है। लेकिन अब नए संकेत बताते हैं कि ये अपग्रेड सिर्फ हाई-एंड मॉडल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी सीरीज में होगा। इस अपग्रेड से सिस्टम परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और ओवरऑल एक्सपीरियंस कई गुना बेहतर हो जाएगा।
नोट: ये सारी जानकारी लीक्स पर बेस्ड है, ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार ही करें। S26 सीरीज 2026 में आने वाली है, तो अभी से एक्साइटमेंट हाई लेवल पर है!

Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या
Vastu Tips : क्या टूटी चप्पल को सिलवाकर पहनना चाहिए? इससे शनि देव नाराज होते हैं क्या

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment