ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy S26: iPhone 17 से भी पतली? 6.9mm स्लिम + 164g हल्का

On: नवम्बर 18, 2025 12:37 अपराह्न
Follow Us:
Samsung Galaxy S26: iPhone 17 से भी पतली? 6.9mm स्लिम + 164g हल्का
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17 slim: नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही अपनी नई गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च कर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी इस सीरीज को अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकती है, जो इस साल लॉन्च हुई गैलेक्सी S25 सीरीज का अपग्रेड होगी। इस लाइनअप में इस बार तीन संभावित हैंडसेट लॉन्च होने की उम्मीद है।

अब, एक टिप्स्टर ने बताया है कि गैलेक्सी S सीरीज के स्मार्टफोन्स अपने-अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा पतले और हल्के हो सकते हैं। इतना ही नहीं पूरा लाइनअप iPhone 17 सीरीज की तुलना में काफी पतला हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

पतले और हल्के होंगे गैलेक्सी S26 सीरीज के फोन्स Samsung Galaxy S26

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्स्टर ने हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज की मोटाई और वजन की तुलना सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज से की है।

बताया जा रहा है कि फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की मोटाई इस बार 7.9 मिमी और वजन लगभग 214 ग्राम हो सकता है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी S26 की मोटाई सिर्फ 6.9 मिमी और वजन 164 ग्राम और गैलेक्सी S26+ की मोटाई 7.3 मिमी और वजन 191 ग्राम हो सकता है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

कैसे हैं मौजूदा मॉडल्स?

अगर ये सच हो जाता है तो सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के अल्ट्रा और स्टैंडर्ड मॉडल अपने पिछले मॉडल, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और गैलेक्सी S25 से काफी हल्के और पतले हो सकते हैं।

बता दें कि इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की मोटाई 8.2 मिमी और वजन लगभग 218 ग्राम है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल गैलेक्सी S25 अभी 7.2 मिमी मोटा और लगभग 168 ग्राम वजन का है।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

खास बात यह है कि इस बार के सैमसंग गैलेक्सी S26+ की मोटाई अपने पिछले मॉडल जितनी ही हो सकती है, लेकिन यह गैलेक्सी S25+ से ज्यादा भारी हो सकता है, जो 7.3 मिमी मोटा और लगभग 190 ग्राम वजन का है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment