ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Galaxy S26 Ultra में आएगा कॉस्मिक ऑरेंज कलर, iPhone को देगा कड़ी टक्कर!

On: October 10, 2025 6:36 AM
Follow Us:
Samsung Galaxy S26 Ultra में आएगा कॉस्मिक ऑरेंज कलर, iPhone को देगा कड़ी टक्कर!
Join WhatsApp Group

Samsung Galaxy S26 Ultra Orange color feachers and price: दिल्ली | स्मार्टफोन की दुनिया में एप्पल हमेशा अपने इनोवेटिव फीचर्स और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए मशहूर रहा है। हर बार अपनी नई सीरीज के साथ कंपनी नए ट्रेंड सेट करती है। हाल ही में सितंबर में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज में iPhone 17 Pro को कॉस्मिक ऑरेंज कलर में पेश किया गया था।

अब इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए साउथ कोरियन टेक दिग्गज सैमसंग भी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra में कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन लाने की तैयारी में है। सैमसंग फैंस के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है!

2026 में आएगा धमाकेदार स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra

सैमसंग अपने Galaxy S26 Ultra को 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। भले ही लॉन्च में अभी समय बाकी है, लेकिन इस फोन की लीक्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ताजा लीक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max की तरह कॉस्मिक ऑरेंज कलर में आ सकता है।

WhatsApp पर लीक नहीं होगा आपका पर्सनल नंबर, आ गया नया यूजरनेम फीचर, जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp पर लीक नहीं होगा आपका पर्सनल नंबर, आ गया नया यूजरनेम फीचर, जानें कैसे करेगा काम

इसके अलावा, फोन के कुछ शानदार फीचर्स भी सामने आए हैं। इस फोन में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगी।

सोशल मीडिया पर लीक से खुलासा

Samsung Galaxy S26 Ultra के कॉस्मिक ऑरेंज कलर की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर PhoneArt ( @UniverseIce) नाम के यूजर ने शेयर की है। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन्स में आ सकता है—सिल्वर, बेज और कॉस्मिक ऑरेंज।

अगर सैमसंग वाकई iPhone 17 Pro Max वाला ऑरेंज कलर लाता है, तो यह फोन iPhone को कड़ी टक्कर दे सकता है। यह नया कलर ऑप्शन फैंस के बीच काफी पॉपुलर होने की उम्मीद है।

Aadhaar Biometric Lock: सिर्फ 2 मिनट में लॉक करें अपने फिंगरप्रिंट, कोई नहीं लगा पाएगा बैंक अकाउंट में सेंध
Aadhaar Biometric Lock: सिर्फ 2 मिनट में लॉक करें अपने फिंगरप्रिंट, कोई नहीं लगा पाएगा बैंक अकाउंट में सेंध

डिस्प्ले में मिलेगा खास प्राइवेसी फीचर Samsung Galaxy S26 Ultra

इस बार Samsung Galaxy S26 Ultra में कई यूनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। खास तौर पर कंपनी यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दे सकती है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर दिखने वाला कंटेंट सिर्फ यूजर को नजर आएगा, पास बैठे लोग इसे नहीं देख पाएंगे।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही, गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।

दमदार कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra में शानदार क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकंडरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप सेंसर और 12MP का चौथा सेंसर शामिल हो सकता है।

EPFO ने बढ़ाई मेंटेनेंस की डेडलाइन, 2 जुलाई से पहले नहीं हो पाएगा क्लेम सबमिशन
EPFO ने बढ़ाई मेंटेनेंस की डेडलाइन, 2 जुलाई से पहले नहीं हो पाएगा क्लेम सबमिशन

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 5000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक चलेगी।

यह स्मार्टफोन सैमसंग फैंस के लिए एक शानदार पैकेज होने वाला है। अगर आप भी इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार रहें, क्योंकि यह फोन iPhone को कड़ी चुनौती देने वाला है!

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment