ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Samsung Launch: सिर्फ 6,999 में का तगड़ा धमाका! तीन फोन लॉन्च, कौन सा बेस्ट डील?

On: अक्टूबर 5, 2025 6:18 अपराह्न
Follow Us:
Samsung Launch: सिर्फ 6,999 में का तगड़ा धमाका! तीन फोन लॉन्च, कौन सा बेस्ट डील?
Join WhatsApp Group

New Samsung Launch phone under 10k: सैमसंग ने भारतीय बाजार में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये तीनों फोन 50MP के रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। सभी में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगा है। तीनों फोन अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मिलेंगे। फीचर्स तो एक जैसे हैं, लेकिन कीमतें अलग-अलग रखी गई हैं। आइए, इनकी पूरी डिटेल्स जानते हैं।

सैमसंग ने बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन उतारे हैं। कंपनी ने Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 4G को भारत में लॉन्च कर दिया। इन सबके फीचर्स काफी मिलते-जुलते हैं। तीनों में सिर्फ नाम, कलर और प्राइस का फर्क है। ये सभी फोन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

ये तीनों स्मार्टफोन 6.7-इंच के HD LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से पावर्ड हैं। इनमें 50MP का रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी। आइए, इनकी कीमत और बाकी फीचर्स पर नजर डालते हैं।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

कितनी है कीमत? Samsung Launch

सैमसंग Galaxy A07 4G को कंपनी ने 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। ये फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट में उपलब्ध है। आप इसे सैमसंग के ऑफिशियल स्टोर से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy F07 को 7,699 रुपये में लॉन्च किया गया है।

ये फोन सिर्फ ग्रीन कलर में मिलेगा। स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy M07 4G की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। ये हैंडसेट अमेजन पर एक्सक्लूसिव होगा। ये सभी हैंडसेट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

सैमसंग के तीनों फोन फीचर्स के मामले में बिल्कुल कॉमन हैं। ये सभी डिवाइस 6.7-इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का वजन 184 ग्राम है। ये डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। Galaxy A07, Galaxy F07, Galaxy M07 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर फिट है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

ये तीनों फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुए हैं। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। डिवाइसेस Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलते हैं। कंपनी इन डिवाइसेस को 6 प्रमुख OS अपग्रेड देगी।

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। तीनों फोन 50MP के मेन कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आते हैं। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर 5000mAh की बैटरी देती है। स्मार्टफोन 25W की चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। ये तीनों फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment