Samsung Tab A11 see feachers: नई दिल्ली | आजकल स्मार्टफोन इतने एडवांस हो चुके हैं कि कॉलिंग-चैटिंग से लेकर मनोरंजन तक सब कुछ आसानी से हो जाता है। लेकिन ओटीटी स्ट्रीमिंग और वीडियो का असली मजा तो बड़ी स्क्रीन पर ही आता है।
अगर आप नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने आपके लिए शानदार ऑप्शन लॉन्च कर दिया है। नया Samsung Galaxy Tab A11 भारत में आ गया है, जो कम कीमत में दमदार फीचर्स देता है।
Samsung Tab A11 की कीमत
सैमसंग ने Galaxy Tab A11 को कई वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। 4GB RAM + 64GB (Wi-Fi) मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। 4GB RAM + 64GB (Wi-Fi + 4G LTE) वैरिएंट 15,999 रुपये में मिलेगा। 8GB RAM + 128GB (Wi-Fi) मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 128GB (Wi-Fi + 4G LTE) वैरिएंट 20,999 रुपये का है। खरीदारी पर बैंक कार्ड से 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Samsung Tab A11 के फीचर्स
Galaxy Tab A11 उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रोजमर्रा के कामों के साथ एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं। इसमें 8.7 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। छोटा साइज होने से कैरी करना आसान है।
परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज तक उपलब्ध है, और माइक्रोएसडी कार्ड से इसे 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह Android 15 पर चलता है, और सैमसंग 7 साल के OS व सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रहा है।
फोटोग्राफी के लिए 8MP रियर कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) और 5MP फ्रंट कैमरा है। 5,100mAh बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Dolby Atmos वाले डुअल स्पीकर्स से साउंड क्वालिटी शानदार है। 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा। ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध, यह Amazon, Flipkart और सैमसंग स्टोर्स पर बिक्री के लिए तैयार है।










