ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sister Shayari in Hindi: रक्षाबंधन 2025 पर बहन के लिए सबसे प्यारी शायरी, जो दिल से निकली और सीधा दिल तक पहुंचे

On: August 6, 2025 5:14 PM
Follow Us:
Sister Shayari in Hindi: रक्षाबंधन 2025 पर बहन के लिए सबसे प्यारी शायरी, जो दिल से निकली और सीधा दिल तक पहुंचे
Join WhatsApp Group

Sister Shayari in Hindi: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ एक धागे का नहीं, दिलों के रिश्ते का जश्न है। भाई-बहन का प्यार ऐसा होता है जो तकरारों में भी मिठास ढूंढ लेता है।

इस रक्षाबंधन अगर आप अपनी बहन को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो शब्दों से बेहतर तरीका कोई नहीं। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी बेहतरीन शायरी जो आपकी बहन को मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी।

Sister Shayari in Hindi

मांगी थी मैंने भगवान से दुआ एक खास,
बहन देकर उसने कराया प्यारा एहसास।

यही दुआ है रब से मेरी,
हंसती रहे बहन तू मेरी।

सबकी किस्मत में हो बहन ये जरूरी नहीं,
जरूर रब की भी रही होगी कोई मजबूरी।

कभी लड़ती है, तो कभी झगड़ती है,
बिना कहे हर बात को मेरी समझती है।

एक बहन से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता,
और उस दोस्त से सच्चा कोई नहीं हो सकता।

तेरा मिलना किसी दुआ से कम नहीं,
चाहे आए कितनी भी दूरी,
बहन के लिए मेरा प्यार हुआ कम नहीं।

बहन के लिए शायरी: Sister Ke upar Shayari

भाई-बहन का रिश्ता जितना गहरा होता है, उतना ही मुश्किल होता है उसे शब्दों में बयां करना। लेकिन कुछ शेर ऐसे होते हैं जो इस रिश्ते की मिठास को खूबसूरती से बयान कर देते हैं:

क्या आपको पता है? भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लगता था लाइसेंस, देनी पड़ती थी इतनी फीस
क्या आपको पता है? भारत में साइकिल चलाने के लिए भी लगता था लाइसेंस, देनी पड़ती थी इतनी फीस

“फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हज़ारों में मेरी बहना है।”

“हर जख्म पर जो हमेशा मलहम लगाए, बहन ही है वो जो सदा साथ निभाए।”

“मेरी बहन के चेहरे पर चांद-सा नूर हो, खुदा करे हर ग़म हमेशा उससे दूर हो।”

“मेरी दुश्मन भी तू, मेरी दोस्त भी तू, मेरा एहसास भी तू – बहना, तू दिल के सबसे करीब है।”

इन शायरी को आप WhatsApp, Instagram या Facebook पर अपनी बहन को भेज सकते हैं। चाहें तो इन्हें किसी प्यारी तस्वीर के साथ जोड़कर एक खूबसूरत पोस्ट भी बना सकते हैं।

Sister Shayari in Hindi 2 line

आज भी याद है वो गुजरा जमाना,
प्यारी आवाज़ में भाई कहकर बुलाना।

हर जख्म पर जो हमेशा मलहम लगाए,
बहन ही है वो जो सदा साथ निभाए।

मेरी बहन के चेहरे पर चांद-सा नूर हो,
खुदा करे हर ग़म हमेशा उससे दूर हो।

जिंदगी में बहन के होने का तो यही एहसास है,
रहे कितनी भी दूर वो लगे ऐसा जैसे आस-पास है।

EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट
EPFO का नया फरमान: पीएफ निकासी के लिए KYC अनिवार्य, ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

Sister Love Shayarai

बहन के रूप में भगवान का आशीर्वाद पाया है,
हमने बहन को अपने सिर का ताज बनाया है।

मेरी दुश्मन भी तू, मेरी दोस्त भी तू,
मेरे साथ भी तू, मेरा एहसास भी तू,
चाहे हो जाए कितनी भी दूर मुझसे,
बहना रहेगी हमेशा दिल के पास तू।

बड़े ही अदब से यह प्यारा एहसास मिला,
किस्मत में रब ने बहन तेरा साथ लिखा।

मुझे समझती है, मुझे परखती है,
क्योंकि वह बड़ी है,
चाहे रहूं गलत या सही,
हर हालात में बहना मेरे साथ खड़ी है।

Raksha bandhan 2025 sister shayari in hindi

मेरी दुआ में हो जाए इतना असर,
खुशियों से भरा रहे बहन का घर।

मां के जैसा अगर कोई प्यार कर सकता है,
तो वह इस दुनिया में बहन ही हो सकती है।

मेरी बहना मेरे पास है,
आज का दिन बेहद खास है,
तेरे भाई को ये एहसास है,
ये रिश्ता कितना पाक है।

shayari for sisters

एक दिन छोड़ना ही पड़ता है हर बहन को अपने भाई का घर,
हो भले कितनी भी पास, चली ही जाती है अपने असल घर।

चाहे आ जाएं कैसे भी हालात,
भाई को मिलता बहन का साथ,
ऐसा होता है इन दोनों का प्यार,
जिससे बनता है प्यारा परिवार।

5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम
5 साल तक नहीं होगा हैंग! OnePlus Nord CE 6 Lite में मिलेगा OxygenOS 16 का दम

हो अंधेरा, तो जीवन में तेरे उजाला छा जाए,
भगवान करे तेरी झोली खुशियों से भर जाए,
हर वक्त करता हूं अरदास कि खुश रहे तू,
खुदा करे मेरी उम्र भी तुझे ही लग जाए।

Bahan ke liye shayari

भीड़ हो चाहे तन्हाई हो,
कभी न छोड़े जो साथ,
बहन तुम वो परछाई हो।

हर जरूरत में बहन तेरा साथ मिला,
गैर मौजूदगी में भी तेरा एहसास मिला,
जब-जब भी मैंने खुद को उलझा पाया,
बहना हर बार तूने ही मुझे सुलझाया।

best lines for sisters

सबसे प्यारी मेरी बहना,
नदियों की तरह बहती रहना,
जब भी तुझे लगे मेरी जरूरत,
बेझिझक तू मुझसे कहना।

वो हमसे दूर कैसे रह पाएगी,
यकिन है बहना मेरा साथ निभाएगी,
हमारी नाराजगी उससे बर्दाश्त नहीं,
तो वो भला हमें भूल कैसे पाएगी।

हम तुम से दूर कहां जाएंगे, यकिन है हमें,
हर जन्म बहना के रूप में तुम्हें ही पाएंगे।

बहन के लिए शायरी के साथ भेजें ये प्यारी तस्वीरें

अगर आप अपनी बहन को सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि तस्वीरों के ज़रिए भी प्यार जताना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर कई ऐसी Images उपलब्ध हैं जो इन शायरी के साथ मेल खाती हैं। आप इन्हें डाउनलोड करके अपनी बहन को भेज सकते हैं या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment