ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

शिक्षक दिवस 2025: देश में 10 लाख शिक्षकों की कमी, स्कूल से IIT तक बनें टीचर, जानें पूरा रास्ता!

On: सितम्बर 5, 2025 11:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
शिक्षक दिवस 2025: देश में 10 लाख शिक्षकों की कमी, स्कूल से IIT तक बनें टीचर, जानें पूरा रास्ता!
Join WhatsApp Group

शिक्षक दिवस 2025, नई दिल्ली: आज शिक्षक दिवस है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम या मेडिकल कॉलेज, हर जगह शिक्षक बनने की योग्यता और भर्ती का तरीका अलग है। केंद्रीय और राज्य के सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आमतौर पर सीटीईटी या एसटीईटी पास करना जरूरी होता है।

इन परीक्षाओं का आयोजन सीबीएसई करता है और पाठ्यक्रम व योग्यता करता है एनसीटीई । कई प्राइवेट स्कूल भी न्यूनतम क्वालिफिकेशन के तौर पर इन्हें मानते हैं। वहीं यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए पीएचडी अनिवार्य है। शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के अंत तक सरकारी स्कूलों में 8 लाख व से ज्यादा पद खाली थे। यह संख्या 2025 के मध्य तक बढ़कर करीब 10 लाख तक पहुंच गई है।

जानें देश के प्रमुख टीचिंग एजाम के बारे में

1 स्कूल टीचर (कक्षा 1 से 12वीं) बनने का रास्ता

A. प्राथमिक शिक्षक ( पहली कक्षा से पांचवीं तक)
• योग्यता: 12वीं में कम से कम 50% अंक और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) या 12वीं और बीएलएड (4 साल का कोर्स) जरूरी होता है।
• परीक्षा: सीटीईटी या स्टेट टीईटी पास करना अनिवार्य है।

B. मिडिल स्कूल शिक्षक (कक्षा योग्यता: ग्रेजुएशन और बीएड पास वाले उम्मीदवार पात्र होते हैं। छठवीं से आठवीं तक) परीक्षा: सीटीईटी या स्टेट टीईटी पेपर-2 देना जरूरी होगा।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

C. सीनियर सेकेंडरी शिक्षक (कक्षा नौवीं से बारहवीं तक) योग्यता संबंधित विषय में सेवा आयोग आदि में उम्मीदवारों मास्टर डिग्री के साथ बीएड की की भर्ती होती है। डिग्री होना जरूरी है।

• भर्ती केवीएस, एनवीएस, डीएसएसएसबी भर्ती होती है।
• प्राइवेट स्कूल भी बीएड और अनुभव वाले शिक्षकों को पढ़ाने के लिए प्राथमिकता देते हैं।

2 कॉलेज टीचर (स्नातक)

• योग्यता: संबंधित विषय में पीजी (55% न्यूनतम) जरूरी है।
• परीक्षा: यूजीसी नेट या राज्य स्तरीय परीक्षा (SET) देना होगा।
• विकल्प अगर पीएचडी है, तो नेट से छूट मिल सकती है।
• भर्ती सरकारी कॉलेजों में राज्य लोक सेवा आयोग से, प्राइवेट कॉलेज सीधे भर्ती करते हैं।

3 यूनिवर्सिटी प्रोफेसर

• अस्सिस्टेंट प्रोफेसर मास्टर डिग्री और नेट या पीएचडी होना चाहिए।
• एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी के | साथ 8 साल का अनुभव जरूरी है।
• प्रोफेसर, पीएचडी, 10 साल का अनुभव और रिसर्च पब्लिकेशन इस पद के लिए अनिवार्य होता है।
• भर्ती यूजीसी के नियमों के तहत। विज्ञापन जारी कर नियुक्ति होती है।

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

4 IIT, NIT, IIM

• असिस्टेंटप्रोफेसर पीएचडी और रिसर्च पेपर होना चाहिए।
• एसोसिएट प्रोफेसर पीएचडी के साथ 6 साल का अनुभव जरूरी है।
• प्रोफेसर पीएचडी और 10 साल का अनुभव वाले पात्र हैं।
• अक्सर पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च या विदेशी अनुभव वालों को प्राथमिकता मिलती है।

5 मेडिकल कॉलेज

• ट्यूटर / डेमॉन्स्ट्रेटर एमबीबीएस वाले इसके लिए पात्र होते हैं।
• असिस्टेंट प्रोफेसर, इसमें एमडी या एमएस होना जरूरी है।
• एसोसिएट प्रोफेसर: एमडी या एमएस के साथ कई सालों का अनुभव होना चाहिए।
• प्रोफेसर: लंबा अनुभव, रिसर्च और पब्लिकेशन जरूरी होता है।

शिक्षक बनने के लिए देश के टॉप एग्जाम

सीटेट CBSE साल में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करता है। पीजी और तीन वर्षीय बीएड-एमएड या 12वीं व डीएलएड वाले पात्र हैं।

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

जेएनवी: जवाहर नवोदय परीक्षा होती है। यूजी या पीजी के विद्यालय समिति की ओर से साथ सीटेट पास अनिवार्य है।

केवीएस: केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षक भर्ती के लिए यूजी के साथ डीएलएड और सीटेट पास होना आवश्यक है।

अन्य स्कूल एंट्रेंस: STET, DSSSB, State PSC, SSC, AWES (आर्मी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सेना कल्याण शिक्षा सोसाइटी द्वारा प्रवेश परीक्षा होती है )।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment