ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Nokia 800 Tough की धमाकेदार वापसी! 6 साल बाद नया रग्ड फोन, USB-C के साथ

On: अक्टूबर 6, 2025 2:48 अपराह्न
Follow Us:
Nokia 800 Tough की धमाकेदार वापसी! 6 साल बाद नया रग्ड फोन, USB-C के साथ
Join WhatsApp Group

Nokia 800 Tough new feachers: Nokia का चट्टान जैसा मजबूत फीचर फोन Nokia 800 Tough छह साल बाद नए अवतार में वापसी कर रहा है! 2019 में लॉन्च हुआ ये रग्ड फोन अपनी मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ के लिए मशहूर था। अब HMD Global और Nokia की नई पार्टनरशिप के तहत इसका सेकंड जनरेशन जल्द मार्केट में आ सकता है।

लीक के मुताबिक, नया Nokia 800 Tough पहले जैसे डिजाइन के साथ कुछ शानदार अपग्रेड्स लेकर आएगा। आइए जानते हैं इस फोन की खासियतें और क्या बनाता है इसे खास।

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये | realme-16-realme-16t-price-hike-india-diwali-new-prices
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ रियलमी 16, अब बेस मॉडल खरीदने के लिए देने होंगे इतने रुपये

नया Nokia 800 Tough: क्या है खास? Nokia 800 Tough

पिछले महीने HMD Global और Nokia के बीच लाइसेंसिंग डील की खबर आई थी, और अब इसका पहला नतीजा सामने है। एक लीक के अनुसार, नया Nokia 800 Tough (2nd Gen) KaiOS 3.1 पर चलेगा, जो पुराने KaiOS 2.5.2 का अपग्रेड है।

पुराने microUSB पोर्ट की जगह अब USB Type-C पोर्ट मिलेगा। डिजाइन पहले जैसा ही होगा, जिसमें बैक पर सिंगल कैमरा, LED फ्लैश और स्पीकर ग्रिल दिखेगा। ये फोन WhatsApp और Facebook जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड के साथ आएगा।

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

मजबूती और फीचर्स

पहले Nokia 800 Tough में 2.4 इंच का TFT डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 205 चिपसेट, 512MB RAM और 2MP रियर कैमरा था।

इसमें Wi-Fi, Bluetooth 4.1, GPS और 2,100mAh की बैटरी थी। नया मॉडल भी IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आएगा, साथ ही MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन इसे गिरने और झटकों से बचाएगा। लीक के मुताबिक, ये फोन पुराने मॉडल का लाइट रिफ्रेश होगा, लेकिन USB-C और नए सॉफ्टवेयर के साथ ये पहले से बेहतर होगा।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment