ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

SorryNotSorry Trend वायरल हो गया! जियो-BSNL की ‘माफी’ के पीछे छुपा है धांसू ऑफर

On: November 9, 2025 6:00 AM
Follow Us:
SorryNotSorry Trend वायरल हो गया! जियो-BSNL की 'माफी' के पीछे छुपा है धांसू ऑफर
Join WhatsApp Group

SorryNotSorry trend viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मीम ट्रेंड ने धूम मचा रखी है – #SorryNotSorry! फेसबुक, इंस्टाग्राम और X पर जियो, बीएसएनएल, आईटेल, रिलायंस जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने ऑफिशियल अकाउंट्स से यूजर्स से “माफी” मांग रही हैं।

पहली नजर में लगता है कि कोई गलती हो गई, लेकिन अंदर की बात जानकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। असल में ये माफी नहीं, बल्कि उनके शानदार ऑफर्स का स्मार्ट प्रचार है। अगर आप भी कन्फ्यूज होकर सोच रहे हैं कि आखिर कंपनियां किस बात की सॉरी बोल रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है – हम बताने जा रहे हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई!

पिछले कुछ दिनों से कई कंपनियां सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अपोलॉजी स्टेटमेंट शेयर कर रही हैं। बाहर से देखने में ये बिल्कुल असली माफीनामा लगता है, लेकिन अंदर का मजा अलग है। ये कोई गलती की माफी नहीं, बल्कि अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का नया और मजेदार तरीका है।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

सॉरी, बट नॉट सॉरी हुआ वायरल

इस ट्रेंड में कंपनियां प्रोफेशनल स्टाइल में हल्का-फुल्का मजाक करके पोस्ट डाल रही हैं। माफी मांगने के बहाने वो अपनी सर्विसेज और ऑफर्स का जोरदार प्रमोशन कर रही हैं। मिसाल के तौर पर जियो ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर #SorryNotSorry कैप्शन के साथ अपोलॉजी स्टेटमेंट डाला।

इसमें लिखा – “हमें खेद है कि हमारा ऑफर इतना शानदार है कि लोग इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं।” साथ ही कंपनी ने गूगल जेमिनी प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन और जियो यूथ ऑफर की डिटेल भी शेयर की।

ठीक वैसे ही बीएसएनएल ने भी मजेदार अंदाज अपनाया। सरकारी कंपनी ने पोस्ट में लिखा – “हम माफी चाहते हैं, क्योंकि हमारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स ने बाकी लोगों का बजट गड़बड़ा दिया।” मतलब साफ है – इन माफीनामों से कंपनियां क्रिएटिव तरीके से बता रही हैं कि उनके ऑफर्स न सिर्फ आकर्षक हैं, बल्कि पॉकेट फ्रेंडली भी!

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

ट्रेंड में शामिल हुईं कई कंपनियां

अब इस ट्रेंड में सिर्फ जियो और बीएसएनएल ही नहीं, बल्कि आईटेल, रिलायंस डिजिटल समेत कई छोटे-बड़े ब्रांड्स कूद पड़े हैं। इंस्टाग्राम, X और फेसबुक पर सभी #SorryNotSorry हैशटैग के साथ पोस्ट डाल रहे हैं। इन पोस्ट्स की खासियत ये है कि डिजाइन कॉर्पोरेट माफीनामे जैसा रखा गया है।

यूजर्स जब पढ़ते हैं, तो समझ आता है कि ये तो सर्विस प्रमोशन का मजेदार तरीका है। यही क्रिएटिविटी इस ट्रेंड को लोगों का फेवरेट बना रही है और इसी वजह से ये रफ्तार से वायरल हो रहा है।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment