TRAI Caller Name Display: लगभग हर मोबाइल यूजर को रोज टेलीमार्केटिंग और स्पैम कॉल्स का सामना करना पड़ता है। ये कॉल्स अब यूजर्स के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। अगर आपके फोन पर भी लोन ऑफर या मार्केटिंग वाली कॉल्स रोज आती हैं और आप इनसे पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
बहुत जल्द आपको ऐसा फीचर मिलने वाला है जिससे स्पैम, जंक और मार्केटिंग कॉल्स को तुरंत पकड़ लोगे। अननोन नंबर की पहचान के लिए अब Truecaller जैसी थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI (ट्राई) और DOT (दूरसंचार विभाग) ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत देने के लिए अहम कदम उठाया है। अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स में कॉलर का असली नाम भी स्क्रीन पर दिखेगा। चाहे आपने Truecaller इंस्टॉल किया हो या नहीं।
थर्ड पार्टी ऐप्स की छुट्टी होने वाली है TRAI Caller Name Display
अभी तक अनजान कॉल्स की पहचान के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब ये दिक्कत खत्म। स्कैम और फ्रॉड से बचाने के लिए TRAI नई सुविधा ला रही है। इस फीचर में कॉल करने वाले का रियल नाम डिस्प्ले पर आएगा।
TRAI और DoT की इस सुविधा की सबसे खास बात ये है कि दिखने वाला नाम वही होगा जो यूजर ने सिम लेते वक्त ID प्रूफ में दिया था। ये डिफॉल्ट सर्विस होगी, यानी अगर कोई नहीं चाहता तो डीएक्टिवेट भी कर सकता है। बता दें, टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल मुंबई और हरियाणा में इसका ट्रायल कर लिया था।
TRAI ने DoT की सलाह मान ली
याद दिलाएं तो पिछले साल फरवरी में TRAI ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सर्विस की सिफारिश की थी। तब कहा गया था कि ये फीचर तभी ऑन हो जब रिसीवर रिक्वेस्ट करे। लेकिन DoT ने कहा कि ये डिफॉल्ट होना चाहिए। TRAI ने DoT के विचार को स्वीकार कर लिया और अब दोनों सहमत हैं। TRAI और DoT को उम्मीद है कि इस सर्विस से फ्रॉड कॉल्स पर लगाम लगेगी।












