ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tri-fold smartphone: दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें धांसू फीचर्स और कीमत की डिटेल्स!

On: September 1, 2025 12:53 PM
Follow Us:
Tri-fold smartphone: दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें धांसू फीचर्स और कीमत की डिटेल्स!
Join WhatsApp Group

Tri-fold smartphone: The world’s first tri-fold smartphone will be launched on September 4, know its amazing features and price details!: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है! फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का क्रेज अभी थमा भी नहीं था कि अब बाजार में एक नया धमाका होने जा रहा है।

जी हां, दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन आ रहा है, जो तीन बार मुड़ सकता है! चीन की मशहूर कंपनी हुवावे अपने नए स्मार्टफोन Huawei Mate XTs Ultimate Design को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की डिस्प्ले को आप तीन बार मोड़ सकेंगे, जो इसे बाकी फोन्स से बिल्कुल अलग बनाता है। आइए, इस अनोखे स्मार्टफोन के बारे में सारी डिटेल्स जानते हैं।

कब और कहां होगा लॉन्च? Tri-fold smartphone

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

हुवावे अपने इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XTs को 4 सितंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसे पहले अपने घरेलू बाजार यानी चीन में पेश करेगी। बाद में इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का लुक पहले से मौजूद Mate XT जैसा हो सकता है,

लेकिन इसका डिजाइन और भी शानदार होगा। आपको इसमें वाइट लेदर बैक पैनल और गोल्डन एक्सेंट्स के साथ प्रीमियम लुक मिलेगा।

यह खबर सैमसंग और एप्पल के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है, क्योंकि ये दोनों कंपनियां अभी तक सिर्फ फोल्डेबल फोन्स पर ही काम कर रही हैं। वहीं, हुवावे ने ट्राई-फोल्ड टेक्नोलॉजी में बाजी मार ली है। इस लॉन्च ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

Huawei Mate XTs के धांसू फीचर्स 

इस स्मार्टफोन का डिजाइन और फीचर्स इसे बाकियों से अलग बनाते हैं। Huawei Mate XTs चार शानदार कलर ऑप्शन्स में आ सकता है – ब्लैक, रेड, वाइट और पर्पल। इसके बैक पैनल पर ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें चार जबरदस्त कैमरा सेंसर मिलेंगे। इनमें अल्ट्रा-वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं, जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।

इस फोन में Huawei Kirin 9020 प्रोसेसर मिलेगा, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। अगर आप ग्राफिक्स से जुड़ा काम करते हैं, तो इसमें Maleoon 920 GPU का सपोर्ट भी मिलेगा। खास बात ये है कि इस फोन में सैटेलाइट कम्युनिकेशन का फीचर भी हो सकता है, जो इसे और भी खास बनाता है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment