ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

UPI 3.0 update: UPI 3.0 का धमाका! अब टीवी-वॉशिंग मशीन से करें पेमेंट, मोबाइल की जरूरत खत्म!

On: अगस्त 19, 2025 11:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
UPI 3.0 update: UPI 3.0 का धमाका! अब टीवी-वॉशिंग मशीन से करें पेमेंट, मोबाइल की जरूरत खत्म!
Join WhatsApp Group

UPI 3.0 update: UPI 3.0 is a blast! Now make payments through TV and washing machine, no need for mobile!: मुंबई | नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को नए और क्रांतिकारी रूप में लाने की तैयारी में है। इसे UPI 3.0 नाम दिया गया है, जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर आधारित होगा।

इस अपग्रेड के बाद आप स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और कार जैसे डिवाइसों से सीधे पेमेंट कर सकेंगे, बिना स्मार्टफोन की जरूरत के! आइए, जानते हैं UPI 3.0 के फीचर्स, लॉन्च और सुरक्षा के बारे में सबकुछ।

कैसे काम करेगा UPI 3.0? UPI 3.0 update

UPI 3.0 मौजूदा फीचर्स जैसे UPI Autopay और UPI Circle को और बेहतर बनाएगा। इसमें IoT तकनीक का इस्तेमाल होगा, जो इंटरनेट से जुड़े सेंसर और सॉफ्टवेयर के जरिए स्मार्ट डिवाइसों को आपस में जोड़ेगी।

इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम | infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-flipkart
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, बैक पैनल में दिखेगा लिक्विड कूलिंग सिस्टम

यानी, आपका स्मार्ट टीवी मासिक सब्सक्रिप्शन का पेमेंट खुद कर देगा, आपका फ्रिज दूध खत्म होने पर ऑर्डर और पेमेंट करेगा, और आपकी कार पेट्रोल भरवाने के बाद तुरंत भुगतान कर देगी। यह तकनीक आपके रोजमर्रा के कामों को और आसान बना देगी।

कब होगा लॉन्च?

UPI 3.0 की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2025 में मुंबई में होने वाले Global Fintech Fest में हो सकती है। हालांकि, इसके लिए अभी नियामकीय मंजूरी का इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक, यूजर्स अपने मुख्य UPI डिवाइस से स्मार्ट डिवाइस को मैंडेट देंगे, जिससे एक सेकेंडरी UPI ID बनेगी। यह ID मुख्य खाते से जुड़ी होगी और तय सीमा के अंदर ही लेनदेन करेगी, जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहेगा।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

सुरक्षा और बढ़ता बाजार

NPCI ने UPI 3.0 में डेटा सुरक्षा और अनधिकृत लेनदेन से बचाव के लिए खास इंतजाम किए हैं। हर डिवाइस के लिए अलग UPI ID होने से यह सुविधा सुरक्षित और आसान होगी।

वित्त वर्ष 2024-25 में UPI से 185.8 बिलियन ट्रांजैक्शन हुए, जो पिछले साल से 41.7% ज्यादा हैं। RBI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 83% खुदरा भुगतान UPI से हुए। वैश्विक स्तर पर ऑटोनॉमस पेमेंट्स मार्केट 2024 से 2032 तक 40% से ज्यादा की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment