ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

वंदे भारत ट्रेन का पानीपत में ठहराव शुरू, बुधवार को नहीं चलेगी, जानें टाइम टेबल

On: नवम्बर 8, 2025 7:10 अपराह्न
Follow Us:
वंदे भारत ट्रेन का पानीपत में ठहराव शुरू, बुधवार को नहीं चलेगी, जानें टाइम टेबल
Join WhatsApp Group

पानीपत। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का पानीपत में ठहराव शुरू हो गया। यह ट्रेन दोपहर 1:05 बजे पानीपत पहुंचेगी। इसका शनिवार को पहला दिन रहा। ट्रेन करीब एक घंटा बीस मिनट की देरी से दोपहर बाद 2:45 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर तीन मिनट का ठहराव रहा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया। पानीपत से 38 विद्यार्थी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए। वंदे भारत में सफर की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन देश की प्रगति और तकनीकी विकास का प्रतीक है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए स्थानीय लोगों खासकर व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी। केंद्र सरकार ने शहर के लोगों की उपयोगिता को समझते हुए इसकी सौगात दी है।

क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली | apple-iphone-duo-screen-repair-cost-applecare-price-india
क्या 51,900 रुपये का एप्पलकेयर लेना जरूरी है? आईफोन डुओ के भारी भरकम खर्च की पूरी कुंडली

38 स्कूली बच्चों ने किया सफर

ट्रेन में स्कूल के 38 बच्चों ने पानीपत से दिल्ली तक सफर किया। पलक, चाहत, खुशी और राधिका ने कहा कि वंदे भारत में पहली बार सफर किया है। ट्रेन में सीट आरामदायक हैं और सफाई का खास ध्यान रखा गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, गजेंद्र सलूजा, डीएमओ हिदेश चावला, सीनियर डीपीओ अभिजीत गुप्ता, सीनियर सीएसटीई अक्षित सूद, एडीआरएम एनएस बघेल व स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र मौजूद रहे।

बुधवार को नहीं चलेगी ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। बुधवार को इसका संचालन नहीं होगा। इसमें लगभग 572 यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म सिस्टम और ऑटोमेटिक दरवाजे लगाए गए हैं।

व्हाट्सऐप लाया गेस्ट कॉलिंग फीचर, बिना अकाउंट वाले भी वीडियो कॉल में होंगे शामिल | whatsapp-guest-calling-feature-join-audio-video-call-without-account
व्हाट्सऐप लाया गेस्ट कॉलिंग फीचर, बिना अकाउंट वाले भी वीडियो कॉल में होंगे शामिल

इसके अलावा ट्रेन की हर गतिविधि कंट्रोल रूम से मॉनिटर की जाती है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की किराया सूची रविवार को जारी की जाएगी। इससे यात्रियों को पानीपत से दिल्ली, अंबाला, कुरुक्षेत्र सहित अन्य स्टेशनों तक का किराया पता चल सकेगा।

सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम | cnap-caller-id-service-mandatory-from-november-1-dot-telecom-rules
सीएनएपी नियम लागू: अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा आईडी वाला नाम

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment