Viral Video Dadi ChatGPT: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हम सब रोजाना एक से एक अनोखे और ट्रेंडिंग वीडियो देखते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर गर्व महसूस होता है, वहीं कुछ वीडियो बेहद हैरान करने वाले होते हैं।
कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर घूम जाएगा।
इस वीडियो में एक दादी ने ChatGPT से ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसने एआई की भी बोलती बंद कर दी। लोग इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
दादी ने पूछा- आखिर तुम कहां रहते हो?
हम सब जानते हैं कि आजकल एआई (AI) का जमाना आ गया है। एआई का इस्तेमाल करके लोग एक से एक अनोखे कारनामे कर रहे हैं। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिन पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो गया है। आज के समय में काफी लोग एआई का इस्तेमाल करने लगे हैं।
View this post on Instagram
इसी बीच एक दादी ने ChatGPT से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने सबको चौंका दिया। दादी ने पूछा, “आखिर तुम कहां रहते हो हमें बता दो, हम मिलने आएंगे।” दादी ने ChatGpt से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे, जिसने सोशल मीडिया का पूरा माहौल ही बदल दिया। आप भी पहले इस वीडियो को देखें…
रॉकस्टार दादी का देसी स्वैग
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। आप सोच रहे होंगे कि दादी ने तो एआई का गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को ‘rockstardadi_ji’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है। कुछ लोग जहां दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दादी ने तो अलग ही लेवल का माहौल बना दिया। आपको दादी का यह अंदाज कैसा लगा, हमें जरूर बताएं।
Viral Video: बिग गोलगप्पा चैलेंज में अंकल का हुआ ‘पोपट’, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। Haryana News Post इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।












