ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Vishwakarma Puja 2025: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर बन रहा शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

On: सितम्बर 10, 2025 12:30 अपराह्न
Follow Us:
Vishwakarma Puja 2025: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर बन रहा शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि
Join WhatsApp Group

Vishwakarma Puja 2025 : हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाने वाली विश्वकर्मा पूजा इस बार भी धूमधाम से होगी। 17 सितंबर 2025, बुधवार को यह पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान विश्वकर्मा प्रकट हुए थे। उन्हें भगवान ब्रह्मा का सातवां पुत्र और संसार का पहला शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है।

कहते हैं कि जिन घरों, कारखानों या दुकानों में विश्वकर्मा पूजा होती है, वहां माता लक्ष्मी का वास रहता है और कारोबार में मुनाफा बढ़ता है। लैपटॉप या मोबाइल से काम करने वालों को भी यह पूजा जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इससे काम में तरक्की मिलती है। आइए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि।

विश्वकर्मा पूजा कब है?

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कन्या संक्रांति के दिन होता है, जो कारोबारियों और कारीगरों के लिए खास माना जाता है।

शुभ मुहूर्त का समय

विश्वकर्मा जयंती सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश के साथ मनाई जाती है। 16 सितंबर 2025 को रात 1:47 बजे सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए 17 सितंबर को सूर्योदय से ही पूजा का शुभ संयोग शुरू होगा। पूजा का सबसे अच्छा समय सुबह 10:43 से दोपहर 12:16 तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से विशेष फल मिलेगा।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

विश्वकर्मा पूजा की विधि

विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद अपने कारखाने, दुकान या कार्यस्थल की अच्छे से सफाई करें। वहां रखे औजारों को भी साफ करें। फिर एक साफ चौकी पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा शुरू करने से पहले भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद विश्वकर्मा जी को धूप, दीप, फूल, अक्षत और भोग अर्पित करें। पूजा के अंत में विश्वकर्मा जी की आरती करें और प्रसाद बांटें। प्रसाद ग्रहण करने के बाद इसे दूसरों में भी बांटें।

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment