Vivo V60e 5G price: फ्लैगशिप कैमरा वाले स्मार्टफोन की बात हो तो Samsung Galaxy Ultra सीरीज का नाम सबसे पहले आता है, जो 200MP कैमरा के लिए मशहूर है। लेकिन अगर बजट कम है, तो चिंता न करें। अब Vivo भी 200MP कैमरा वाला फोन ला रहा है। फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन के शौकीनों के लिए गुड न्यूज! 7 अक्टूबर को भारत में Vivo V60e 5G लॉन्च होने जा रहा है, जो Samsung को कड़ी टक्कर देगा।
लॉन्च इवेंट और कलर ऑप्शन
Vivo V60e 5G का लॉन्च इवेंट 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान कंपनी कीमत और सेल डेट का ऐलान करेगी। उम्मीद है कि दिवाली से पहले यह फोन बाजार में आ जाएगा। कलर ऑप्शन में Noble Gold और Elite Purple मिलेंगे। लीक्स के मुताबिक, 8GB रैम + 128GB/256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
संभावित कीमत और फीचर्स
Vivo V60e 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट (4nm, 2.5GHz क्लॉक स्पीड) होगा, जो शानदार परफॉर्मेंस देगा। 6500mAh की दमदार बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। IP68 + IP69 रेटिंग से यह पानी-धूल रेसिस्टेंट होगा। कीमत की बात करें तो 8GB+128GB वेरिएंट 28,999 रुपये, 8GB+256GB 30,999 रुपये और 12GB+256GB 31,999 रुपये में आ सकता है।
कैमरा सेटअप का कमाल
Vivo का पहला 200MP कैमरा सेंसर Ultra HD Portrait वाला होगा। इसके साथ 85mm टेलीफोटो पोट्रेट लेंस और AI फीचर्स मिलेंगे। सेल्फी के लिए 50MP Eye AF Group Selfie Camera होगा। यह फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए परफेक्ट है।












