Vivo Y50m Y50 5g launch price specs: Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत ₹13,000 से शुरू होती है और ₹27,500 तक जाती है। भारत में लॉन्च की उम्मीद जल्द की जा रही है।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी Y सीरीज को विस्तार देते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन्स Vivo Y50m 5G और Vivo Y50 5G लॉन्च कर दिए हैं।
दोनों ही डिवाइस दमदार बैटरी, आकर्षक डिस्प्ले और शानदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किए गए हैं। फिलहाल ये स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देंगे।
Vivo Y50 5G चार वेरिएंट्स में आता है
4GB RAM + 128GB स्टोरेज – CNY 1199 (~₹14,000)
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – CNY 1499 (~₹18,000)
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 1999 (~₹24,000)
12GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2299 (~₹27,500)
Vivo Y50m 5G के वेरिएंट्स
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – CNY 1499 (~₹18,000)
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 1999 (~₹24,000)
12GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2299 (~₹27,500)
दोनों ही फोन्स Azure, Diamond Black और Platinum कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 (6nm)
रैम और स्टोरेज: LPDDR4X RAM (4GB से 12GB तक), 128GB से 256GB स्टोरेज
बैटरी: 6000mAh, 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा: रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा, फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा
सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित OriginOS 5
अन्य फीचर्स: IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Bluetooth 5.4, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो जैक













