ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बहन और जीजा की शादी की सालगिरह 2026, प्यार भरे संदेश और शुभकामनाएं

On: December 31, 2025 7:42 PM
Follow Us:
बहन और जीजा की शादी की सालगिरह 2026, प्यार भरे संदेश और शुभकामनाएं
Join WhatsApp Group

शादी की सालगिरह हर जोड़े के लिए एक खास मौका होती है। यह दिन याद दिलाता है उस पल को जब दो लोग एक-दूसरे के साथ जीवन भर का वादा करते हैं। जब बात अपनी बहन और जीजा की हो तो यह खुशी दोगुनी हो जाती है। परिवार के लिए यह मौका भावनाओं को व्यक्त करने और उनके रिश्ते को और मजबूत बनाने का बेहतरीन तरीका बन जाता है।

क्यों है यह दिन इतना महत्वपूर्ण

शादी के बाद हर सालगिरह एक नई शुरुआत की तरह लगती है। यह बताती है कि प्यार, विश्वास और समझदारी से कितना सुंदर सफर तय किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे दिन कपल को एक-दूसरे के लिए आभार व्यक्त करने और भविष्य की योजनाएं बनाने का मौका देते हैं। जब बहन और जीजा की बात आती है तो यह रिश्ता परिवार की नींव को और मजबूत करता है।

Anniversary wishes for di and jiju

रास आते रहें शादी के रंग,
जीवन गुजरे जीवनसाथी के संग।
रहना सदा एक दूजे के संग,
न पड़ने देना कड़वाहट की भंग।
हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू।

सालगिरह की इस शुभ घड़ी में,
मिले तुम्हें ईश्वर का आशीर्वाद।
जिंदगी भर जाए खुशियों से,
यही है खुदा से हमारी फरियाद।
आप दोनों का साथ ऐसे ही सदा बना रहे। हैप्पी एनिवर्सरी।

तुम्हें मिले जीजू का प्यार,
बड़ों का विश्वास और आशीर्वाद।
एक-दूजे का जीवनभर का साथ,
और हमारी तरफ से सालगिरह की मुबारकबाद।

प्यार से भर जाए तेरा दामन,
छू न पाए तुझे कोई गम।
तेरे हिस्से की तकलीफ भी हो जाए हमारी,
यही दुआ खुदा से है हर रोज हमारी।
हैप्पी एनिवर्सरी।

आज खुशियों की सब बधाई देंगे,
तुम्हारी बलाएं सब उतार लेंगे।
तुम्हारी मुस्कान सबके लिए है खास,
खुश रहो तुम यही तो है सबकी आस।

प्यार हो, खुशी हो, वफा हो,
महकती हुई शाम में आपकी सालगिरह हो।
आपकी खुशी से जल जाएं ये चांद-सितारे,
आपके कदमों में आकर बिछ जाएं सारे।

हर मुश्किल में साथ आपका हम देंगे,
आपकी हर मुसीबत हम झेल लेंगे।
बस प्यार से बुला लेना अपना समझ कर,
दीदी और जीजू आपके लिए हम जान भी लुटा देंगे।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

मुबारक दिन है आज,
दीदी जीजू की सालगिरह है आज।
बने हैं जैसे हम बाराती,
ऐसे सजी है महफिल आज।

दीदी जीजू हैं सबसे कमाल,
जहां रहते हैं वहां मचाते धमाल।
जोड़ी उनकी सबसे बेमिसाल,
जी लो ये दिन न रह जाए कोई मलाल।

मुद्दतों बाद आया ये समा,
आंगन में बिछ गया जैसे जहां।
जी लो ये पल, ये खुशियों आप दोनों,
जाने फिर मिले ये नजारे कहां।
हैप्पी एनिवर्सरी।

गागर से लेकर सागर तक,
प्यार से लेकर विश्वास तक,
जीवन भर आपकी जोड़ी सलामत रहे,
इसी दुआ के साथ
हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू!

एक-दूजे का थामे हाथ,
आप दोनों का यूं ही बना
रहे एक दूसरे का साथ,
दीदी और जीजा जी को सालगिरह की मुबारकबाद।

Wishes for sister weding anniversary

समर्पण का दूसरा भाव है आपका रिश्ता,
विश्वास की अनोखी गाथा हैं आपका रिश्ता,
प्यार की मिसाल हैं आपका रिश्ता,
शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं जीजू!

बहुत खूबसूरती से दीदी और जीजू ने अपनी दुनिया बसाई है
दुआ है इसे किसी की नजर न लगे,
हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू!

दीदी तुम्हारी खुशियां बनी रहें,
आप दोनों की जोड़ी यूं ही सजी रहे।
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी।

एक दूसरे के बिना हो आप अधूरे,
एक दूसरे के संग रहते हो पूरे,
हमेशा बना रहे आपका साथ,
बस यही है मेरे रब जी से मांग!
हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू!

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

प्यार भरी शुभकामनाएं कैसे भेजें

आप चाहें तो व्हाट्सएप, मैसेज या सोशल मीडिया पर दिल छूने वाले संदेश भेज सकते हैं। कुछ लोग फोटो के साथ स्टेटस भी लगाते हैं। ये संदेश रिश्ते में नयापन लाते हैं और दोनों को खुशी का अहसास कराते हैं।

यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • मेरी प्यारी बहन और जीजा जी आपकी जोड़ी हमेशा ऐसे ही सलामत रहे। हर साल आपका प्यार और गहरा हो। सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं।
  • दीदी और जीजू आप दोनों का साथ देखकर दिल खुश हो जाता है। भगवान आपकी जिंदगी को हमेशा खुशियों से भर दे। हैप्पी एनिवर्सरी।
  • बहना तुमने जीजा के साथ इतना सुंदर जीवन बनाया है। सौ साल तक यूं ही प्यार बरसता रहे। मुबारक हो यह खास दिन।
  • आपकी शादी का बंधन सात जन्मों तक मजबूत रहे। थोड़ी नोक-झोंक और ढेर सारा प्यार हमेशा बना रहे। शादी की सालगिरह मुबारक।
  • जीजू आपने बहन को इतना प्यार दिया कि हम सब गर्व महसूस करते हैं। आप दोनों की जोड़ी हमेशा चमकती रहे। ढेरों बधाई।

Wedding Anniversary wishes messages quotes for sister and Jiju

तुम्हारे जीवन में रंग भरे हजार, छाया रहे एक-दूजे पर प्यार का खुमार, यही दुआ है हमारी कभी न चढ़े गलतफहमियों का बुखार। हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू।

सात फेरों से बंधे आपके प्यार के बंधन को हमारा सलाम, यूंही छाए रहो बनकर एक दूसरे पर आसमां। हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू।

प्यार की बारिश आप दोनों पर होती रहे, आपके विश्वास की फसल उससे यूंही पकती रहे, आपको मुबारक शादी की सालगिरह आगे भी ये हसीन पल आते रहें।

हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू, आशा है ये दिन आपको एक बार फिर आपकी सुनहरी यादों से भर देगा और आपको नई यादें बनाने का मौका देगा।

मेरी प्यारी दीदी, आप दोनों का प्यार ऐसे ही जीवन भर बना रहे। आप दोनों हमेशा साथ रहें और दुनिया को अपने प्यार से खुबसूरत बनाते रहें। हैप्पी एनिवर्सरी।

Wedding anniversary status for sister and jiju

दीदी और प्यारे जीजू को उनके साथ का एक और साल मुबारक, दुआ है आप दोनों ऐसे ही हमेशा साथ, खुश और हसंते रहें हैप्पी एनिवर्सरी।

परियों सी मेरी दीदी और राजकुमार से मेरे जीजू को शादी के एक और साल की अनुपम मंगलकामनाएं।

Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका
Instagram Reels बिना बार-बार स्क्रीन छुए कैसे देखें? जानिए आसान तरीका

जैसे तारे सुंदर दिखते हैं आसमां में, वैसे ही आप दोनों सुंदर दिखते हो साथ में, आप दोनों का हमेशा यूंही साथ बना रहे। हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू।

महकते रहो एक-दूजे के साथ में, प्यार में या तकरार में, हर लम्हां गुजारो साथ में, हैप्पी एनिवर्सरी दीदी और जीजू।

शादी के दूसरे साल की बधाई, बड़े ही विश्वास की है ये कमाई, दोनों ने कैसी है धूम मचाई, ले लो दीदी और जीजू दिल से एनिवर्सरी की बधाई।

Bahan aur jijaji anniversary wishes in hindi

एक-दूसरे पर आप दोनों का विश्वास हमेशा बना रहे, उम्रभर का प्यार हमेशा सलामत रहे, शादी की वर्षगांठ मुबारक दीदी और जीजू।

दीदी और जीजू, दुआ करते हैं कि आप दोनों ऐसी लाइफ जियो कि देखने वाले गश खाएं, आपकी तरक्की देखते रह जाएं। हैप्पी एनिवर्सरी।

दीदी और जीजू को शादी की सालगिरह मुबारक, ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका हर दिन कामयाबी की नई उड़ान भरे, आप दोनों का हर पल खुशियों से भरा रहे।

दीया और बाती के जैसे दीदी और जीजू मेरे, जचते हैं किसी राजा-रानी जैसे, यूंही बना रहे आपका साथ, हम करते हैं यही फरियाद, शादी की सालगिरह मुबारक।

इस दिन क्या खास होता है

बहुत से परिवार इस दिन छोटा-सा उत्सव मनाते हैं। कोई केक काटता है तो कोई साथ में डिनर का प्लान बनाता है। घर के सदस्य भी इस मौके पर विशेष संदेश भेजते हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि उन अनगिनत यादों का जश्न होता है जो दोनों ने साथ बिताई हैं। छोटी-छोटी नोक-झोंक से लेकर बड़े सपनों तक सब कुछ इस रिश्ते को खूबसूरत बनाता है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment