ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

iPhone चोरी-खो जाए तो क्या? AppleCare+ का नया प्लान 799 रुपये/महीना में देगा रिप्लेसमेंट

On: नवम्बर 20, 2025 6:26 पूर्वाह्न
Follow Us:
iPhone चोरी-खो जाए तो क्या? AppleCare+ का नया प्लान 799 रुपये/महीना में देगा रिप्लेसमेंट
Join WhatsApp Group

iPhone AppleCare+ : अगर आपके पास एप्पल आईफोन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। एप्पल ने करोड़ों भारतीय आईफोन यूजर्स को एक बड़ी सुविधा दे दी है। अब आपको अपने महंगे आईफोन के खोने या फिर उसके चोरी होने की टेंशन नहीं लेनी होगी। Apple की तरफ से भारत में Apple Care Plus कवरेज को अपडेट कर दिया गया है। आईफोन यूजर्स को अधिक सेफ्टी देने के लिए कंपनी की तरफ से एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान लॉन्च किया गया है।

iPhone AppleCare+

अगर आपने आईफोन खरीदा है और वह खो ना जाए इसके लिए आपको उसे बहुत संभालकर रखना पड़ता है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। अगर आप एप्पल का एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान खरीदते हैं तो आईफोन खो जाने या फिर चोरी होने जाने पर भी आपको रिप्लेसमेंट दिया जाएगा। Apple की तरफ से यह सुविधा पहली बार शुरू की गई है।

वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स | vivo-x-fold-6-india-launch-date-specifications-price
वीवो ला रहा 7,000mAh बैटरी वाला नया फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स

आपको बता दें कि एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान एक एक्सटेंडेट प्रोटेक्शन सर्विस है। इसमें यूजर्स मासिक या फिर सालान पेमेंट करके एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन ले सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको एक साल की वारंटी से ज्यादा करवेज मिलती है। एप्पल की तरफ से पहले ग्राहकों को सिर्फ एक्सीडेंटल डैमेज रिपेयर, बैटरी सर्विस, प्रायोरिटी सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती थीं लेकिन यूजर्स के पास अपने आईफोन की प्रोटेक्शन के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी मौजूद है।

एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान की कीमत

एपलकेयर+ थेफ्ट एंड लॉस प्लान की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 799 रुपये प्रति महीने की कीमत में लॉन्च किया है। यूजर्स को प्लान के साथ हर साल दो बार खोने या फिर चोरी होने पर रिप्लेसमेंट मिल सकता है। इससे पहले यूजर्स को अपने फोन की प्रोटेक्शन के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब टेंशन पूरी तरह से खत्म होने वाली है।

फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स | festive-season-cyber-fraud-upi-scam-safety-tips-malware-alert
फेस्टिव सीजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं जरूरी टिप्स

यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

अगर आप एप्प केयर प्लस थेप्ट एंड लॉस प्लान खरीदते हैं तो इसमें आपको कई सारे ऑफर्स मिलने वाले हैं। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड एक्सीडेंटल डैमेज रिपेयर, 24/7 प्रायोरिटी टेक सपोर्ट, बैटरी हेल्थ कम होने पर बैटरी सर्विस, एपल स्टोर या अधिकृत सर्विस सेंटर पर रिपेयर और रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं मिलेगी।

करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय | karwa-chauth-2026-date-puja-muhurat-moonrise-timings
करवा चौथ व्रत 2026 तिथि तय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, रात 8:17 बजे होगा चंद्रोदय

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment