Cloudflare दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्क और वेब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है। यह वेबसाइट्स को तेज़, सुरक्षित और ऑनलाइन अटैक्स से बचाने के लिए एक मिडल लेयर की तरह काम करता है।
इसी वजह से Cloudflare में कोई भी तकनीकी समस्या आने पर कई छोटे-बड़े प्लेटफ़ॉर्म एक साथ प्रभावित हो जाते हैं। यह पहली बार नहीं है पिछले महीने भी Microsoft Azure और AWS में आउटेज देखने को मिला था, जिसकी वजह से कई बड़े प्लेटफ़ॉर्म डाउन हुए थे।
Cloudflare एक कंपनी है जो इंटरनेट पर चलने वाली वेबसाइटों की स्पीड बढ़ाने, उन्हें सुरक्षित रखने और हमेशा ऑनलाइन रखने में मदद करती है।
इसे ऐसे समझिए जैसे वेबसाइट और यूज़र के बीच खड़ी एक सुरक्षा ढाल, जो वेबसाइट को तेज़ भी बनाती है और उसे हमलों से बचाती भी है।
Cloudflare कैसे काम करता है?
जब कोई यूज़र किसी वेबसाइट को खोलता है, तो रिक्वेस्ट सीधे उस वेबसाइट के सर्वर पर नहीं जाता।
पहले वह Cloudflare के सर्वर से होकर गुजरता है। इसके बाद वेबसाइट खुलती है।
इसका फायदा यह होता है:
1. वेबसाइट की स्पीड बढ़ती है
Cloudflare के दुनिया भर में कई सर्वर होते हैं (CDN)।
इसलिए वेबसाइट तेज़ खुलती है, चाहे यूज़र कहीं भी हो।
2. वेबसाइट को हैकर्स से बचाता है
Cloudflare साइबर अटैक, जैसे DDoS Attack, से वेबसाइट को बचाता है।
अगर Cloudflare न हो, तो कई वेबसाइटें आसानी से डाउन हो सकती हैं।
3. Server Errors कम होते हैं
अगर कभी वेबसाइट का असली सर्वर धीमा हो जाए या दिक्कत करे, तो Cloudflare अपनी saved copy (cached page) दिखा देता है।
इससे वेबसाइट पूरी तरह बंद नहीं होती।
Cloudflare क्यों जरूरी है?
वेबसाइट तेज़ लोड करने के लिए
वेबसाइट को हैकिंग और ऑनलाइन अटैक से बचाने के लिए
सर्वर का लोड कम करने के लिए
ज्यादा ट्रैफिक आने पर वेबसाइट को डाउन होने से रोकने के लिए
Cloudflare में दिक्कत आने पर क्या होता है?
क्योंकि Cloudflare बहुत बड़ी-बड़ी वेबसाइटों के साथ काम करता है
जैसे X (Twitter), Spotify, ChatGPT, Canva, PayPal आदि…
इसलिए जब Cloudflare में समस्या आती है, तो कई वेबसाइटें एक साथ बंद हो जाती हैं या सही से काम नहीं करतीं।
यूज़र्स को ऐसे errors दिख सकते हैं:
500 error
Internal server error
Something went wrong
Blank feed
Website नहीं खुल रही
Cloudflare Down: बड़े प्लेटफ़ॉर्म पर दिखे 500 Errors
दुनियाभर के लाखों यूज़र्स आज अचानक कई वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगातार एरर देख रहे हैं। इसके पीछे वजह बन रही है Cloudflare का बड़ा आउटेज, जिसकी वजह से X, ChatGPT, Gemini, Perplexity और कई दिग्गज प्लेटफ़ॉर्म पर 500 errors सामने आ रहे हैं।
Cloudflare ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह एक बड़ी तकनीकी समस्या से जूझ रहा है और टीम इसे ठीक करने में जुटी हुई है।
Cloudflare ने दी प्रतिक्रिया कई सर्विसेस धीरे-धीरे रिकवर हो रहीं
Cloudflare ने अपने स्टेटस पेज पर बयान जारी किया:
“Cloudflare इस तकनीकी समस्या की जांच कर रहा है जो कई ग्राहकों को प्रभावित कर रही है। 500 errors, Dashboard और API भी फेल हो रहे हैं। हम समस्या को समझने और ठीक करने पर काम कर रहे हैं।”
कंपनी ने आगे बताया कि कुछ सेवाएँ रिकवर हो रही हैं, लेकिन यूज़र्स को ज्यादा error rates देखने को मिल सकती हैं, जब तक पूरा समाधान नहीं हो जाता।
कौन-कौन सी वेबसाइट्स Cloudflare Outage से हुई प्रभावित?
हजारों यूज़र्स ने रिपोर्ट किया कि Elon Musk की X (Twitter) अचानक काम करना बंद हो गई। स्क्रीन पर बार-बार “Something went wrong” मैसेज दिखने लगा।
Downdetector समेत कई वेबसाइट्स पर भी Cloudflare की वजह से इंटरनल सर्वर एरर दिखाई दिया।
OpenAI ने पुष्टि की है कि ChatGPT और उसकी अन्य सर्विसेस डाउन हैं और उनकी टीम जांच कर रही है।
हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या Cloudflare से जुड़ी है या नहीं।













