ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WhatsApp Cover Photo: अब FB जैसी कवर फोटो! प्रोफाइल सेट करते ही वायरल हो जाओगे

On: अक्टूबर 30, 2025 6:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
WhatsApp Cover Photo: अब FB जैसी कवर फोटो! प्रोफाइल सेट करते ही वायरल हो जाओगे
Join WhatsApp Group

WhatsApp Cover Photo like Facebook: यदि आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस फीचर के बारे में जानने के बाद आप मार्क जुकरबर्ग को थैंक्यू कहेंगे। WhatsApp में अभी तक कवर फोटो का विकल्प नहीं है लेकिन जल्द ही आप WhatsApp में कवर फोटो भी लगा सकेंगे। यह ठीक उसी तरह होगा जिस तरह फेसबुक और लिंकडिन में होता है।

सोशल नेटवर्किंग अकाउंट्स को पर्सनल बनाने में प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो दोनों का अहम रोल होता है। अब तक कवर फोटो का फीचर केवल WhatsApp Business यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब Meta के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इसे सभी यूजर्स के लिए लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले किसी अपडेट में जारी किया जा सकता है।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

जल्द सभी यूजर्स अपलोड कर सकेंगे अपनी कवर फोटो WhatsApp Cover Photo

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूज़र्स अपनी कवर फोटो अपलोड कर सकेंगे। यह इमेज यूजर की प्रोफाइल के ऊपर दिखाई देगी, बिल्कुल वैसे ही जैसे Facebook और LinkedIn पर दिखाई देती है। यूजर्स अपनी कवर फोटो को प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर चुन सकेंगे।

नए प्राइवेसी विकल्प भी मिलेंगे

WhatsApp इस फीचर के साथ एक नई प्राइवेसी सेटिंग भी जोड़ने जा रहा है, जिससे यूजर्स तय कर सकेंगे कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकता है। टेस्टिंग के दौरान जो विकल्प देखे गए हैं वो कि Everyone (सभी), My Contacts (मेरे संपर्क) और Nobody (कोई नहीं) हैं। ये विकल्प Status और Profile Photo Privacy सेटिंग्स जैसे ही होंगे।

Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क
Boss Scam Alert: WhatsApp पर CEO बनकर मांग रहे पैसे, I4C ने कंपनियों को किया सतर्क

बीटा वर्जन में टेस्टिंग जारी

यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta 2.25.32.2 वर्जन में एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए टेस्टिंग के चरण में है। यह अपडेट Google Play Beta Programme के माध्यम से रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए भी एक्टिव नहीं हुआ है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही यह सभी सामान्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?
रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या राखी के शुभ मुहूर्त पर पड़ेगा असर?

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment