WhatsApp Multi Account iPhone : WhatsApp दुनिया का नंबर-1 मैसेजिंग ऐप है, जिसे 3.5 अरब से ज्यादा लोग रोज इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स को खुश करने के लिए WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने ऐसा धमाकेदार फीचर पेश किया है जिसका इंतजार करोड़ों लोग सालों से कर रहे थे। जी हां, WhatsApp Multi Account फीचर आखिरकार आ गया है! अब एक ही फोन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाना आसान हो जाएगा।
WhatsApp Multi Account
WhatsApp ने आखिरकार वो फीचर लॉन्च कर दिया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर्स एक ही स्मार्टफोन में दो अलग-अलग नंबर के WhatsApp चला सकेंगे। ये फीचर बिल्कुल वैसे ही काम करेगा जैसे Instagram और Facebook में मल्टी अकाउंट स्विचिंग होती है। चलिए बताते हैं पूरा डिटेल!
WhatsApp ने खत्म की सबसे बड़ी परेशानी
WhatsApp ने ये कमाल का फीचर सबसे पहले iPhone यूजर्स के लिए लाया है। एंड्रॉयड पर तो ये सुविधा पहले से मौजूद थी, लेकिन iPhone वालों को हमेशा दूसरा फोन रखना पड़ता था। अब iPhone पर भी एक ही डिवाइस में दो WhatsApp चलेंगे। फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही सभी iPhone यूजर्स को स्टेबल अपडेट मिल जाएगा।
सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन
WhatsApp फीचर्स ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, iOS बीटा वर्जन 25.34.10.72 में टेस्टर्स को सेटिंग में नया ऑप्शन दिख रहा है। यहां “Account List” का बटन आएगा, जिससे आप दूसरा अकाउंट ऐड कर सकेंगे और एक क्लिक में स्विच कर सकेंगे।
एंड्रॉयड में तो डुअल ऐप या क्लोनिंग ऐप का ऑप्शन रहता है, लेकिन iPhone में ऐसा कुछ नहीं था। अब ये फीचर आने से पर्सनल और बिजनेस नंबर अलग रखना बहुत आसान हो जाएगा। बीटा टेस्टर्स बता रहे हैं कि ये फीचर रोज की जिंदगी में गेम-चेंजर साबित होगा। अगर आप भी जल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो WhatsApp का बीटा वर्जन जॉइन कर सकते हैं।













