ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WhatsApp का धमाका! एक फोन में चलेंगे कई अकाउंट, आ रहा बड़ा फीचर

On: नवम्बर 20, 2025 4:41 अपराह्न
Follow Us:
WhatsApp का धमाका! एक फोन में चलेंगे कई अकाउंट, आ रहा बड़ा फीचर
Join WhatsApp Group

WhatsApp मल्टी अकाउंट फीचर जल्द आने वाला है, जिसके बाद यूजर्स एक ही फोन पर कई अकाउंट चला सकेंगे। फिलहाल यह iOS बीटा टेस्ट में उपलब्ध है।

अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल चैटिंग, कॉलिंग या ऑफिस काम के लिए करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। WhatsApp जल्द एक ऐसा फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका यूजर्स सालों से इंतजार कर रहे थे।

अब आप एक ही फोन और एक ही WhatsApp ऐप में कई अकाउंट चला सकेंगे। यह फीचर अभी टेस्टिंग में है, लेकिन इसे आने वाले समय में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

अभी तक WhatsApp में एक ही ऐप से कई अकाउंट चलाने की सुविधा नहीं थी, यह सिर्फ WhatsApp Business ऐप के जरिए ही संभव था।

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

WhatsApp में आया नया Switch Accounts फीचर

iOS 25.19.20.74 बीटा अपडेट में कुछ टेस्टर्स को WhatsApp सेटिंग्स में “Switch Accounts” नाम का नया विकल्प दिखाई दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर एक स्क्रीन पर सभी जुड़े हुए अकाउंट देख सकता है और एक टैप में दूसरे अकाउंट पर स्विच कर सकता है।

पहले यूजर्स को अकाउंट बदलने के लिए बार-बार लॉगइन और लॉगआउट करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फीचर अभी बहुत कम बीटा यूजर्स तक ही पहुंचा है।

क्यों है यह मल्टी-अकाउंट फीचर इतनी ज्यादा डिमांड में?

भारत समेत कई देशों में लोग एक ही फोन पर दो WhatsApp अकाउंट चलाते हैं
एक पर्सनल और एक वर्क या दोस्तों के लिए।

कुछ लोग फैमिली-शेयर फोन में अलग-अलग प्रोफाइल चलाते हैं।
हर अकाउंट के अपने प्राइवेसी सेटिंग्स, ग्रुप्स और चैट पैटर्न होते हैं।

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

यही वजह है कि मल्टी-अकाउंट सपोर्ट को लंबे समय से WhatsApp का सबसे जरूरी फीचर माना जा रहा है।

Android पर कब आएगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर सिर्फ iOS बीटा में दिखाई दे रहा है। लेकिन WhatsApp की इतिहास बताता है कि Android प्लेटफॉर्म के लिए टेस्टिंग तेज होती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे ही iOS टेस्टिंग सफल होती है, यह फीचर Android बीटा यूजर्स तक भी पहुंच जाएगा।

WhatsApp की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए पब्लिक रोलआउट में थोड़ा समय लग सकता है। अभी के लिए इसे शुरुआती टेस्टिंग फेज में माना जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment