WhatsApp New Feature launch: वॉट्सऐप आज दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इतने बड़े यूजर बेस के साथ वॉट्सऐप हमेशा अपने यूजर्स को कुछ नया देने की कोशिश करता है।
अगर आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है! वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और यूजफुल फीचर रोल आउट किया है। अब आप अपने फेसबुक अकाउंट को वॉट्सऐप प्रोफाइल से लिंक कर सकते हैं। इस फीचर से सोशल मीडिया लिंकिंग का दायरा बढ़ गया है, जिससे यूजर्स को और भी ज्यादा सुविधा मिलेगी।
वॉट्सऐप का नया फीचर WhatsApp New Feature
इस नए फीचर के तहत वॉट्सऐप यूजर्स अब अपने फेसबुक अकाउंट को अपनी वॉट्सऐप प्रोफाइल पर जोड़ सकते हैं। पहले यूजर्स सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट को ही लिंक कर सकते थे, लेकिन अब कंपनी ने फेसबुक को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया है।
इस फीचर की मदद से आप आसानी से दूसरे यूजर्स के साथ कनेक्ट कर पाएंगे और आपकी प्रोफाइल की पहचान को वेरिफाई करना भी पहले से आसान हो जाएगा। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को एक-दूसरे से जोड़ना चाहते हैं।
अभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध
अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि वॉट्सऐप ने इसे अभी एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। यानी, यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। कंपनी बीटा यूजर्स से फीडबैक ले रही है और अगर सब कुछ सही रहा, तो जल्द ही यह फीचर सभी नॉर्मल यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। तो अगर आप बीटा यूजर हैं, तो इस फीचर को आजमा सकते हैं।
अकाउंट सेंटर से होगी वेरिफिकेशन
पहले सिर्फ वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट यूजर्स ही अपने वेरिफाइड सोशल मीडिया लिंक्स को प्रोफाइल पर दिखा सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा रेगुलर यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी। फेसबुक प्रोफाइल लिंक करने के बाद यह आपकी वॉट्सऐप प्रोफाइल पर दिखाई देगा।
कोई भी यूजर उस लिंक पर क्लिक करके आपके फेसबुक अकाउंट को विजिट कर सकता है। अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट को वॉट्सऐप से लिंक करना चाहते हैं, तो आपको मेटा के अकाउंट सेंटर में जाकर अपने लिंक को वेरिफाई करना होगा। यह प्रक्रिया आसान और सुरक्षित है।













