ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WhatsApp Notifications मचाएगा धमाल! स्टेटस अपडेट नोटिफिकेशन, लेकिन गुस्सा भी आएगा!

On: अक्टूबर 16, 2025 9:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
WhatsApp Notifications मचाएगा धमाल! स्टेटस अपडेट नोटिफिकेशन, लेकिन गुस्सा भी आएगा!
Join WhatsApp Group

WhatsApp Notifications Status update: नई दिल्ली | व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है, लेकिन कभी-कभी इसके फीचर्स यूजर्स को परेशान भी कर देते हैं।

अब व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू किया है, जो आपके दोस्तों या करीबियों के स्टेटस अपडेट की रियल-टाइम नोटिफिकेशन देगा। यह फीचर खास तो है, लेकिन कुछ लोगों को गुस्सा भी दिला सकता है! फिलहाल यह फीचर व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.30.4 में रोल आउट हो रहा है। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में और यह कैसे काम करेगा।

स्टेटस नोटिफिकेशन फीचर क्या है? WhatsApp Notifications

व्हाट्सएप का यह नया फीचर आपको अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट की तुरंत सूचना देगा। यानी जैसे ही कोई स्टेटस डालेगा, आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

यह उन लोगों के लिए खास है जो अपने करीबियों के अपडेट्स मिस नहीं करना चाहते। इस फीचर की खास बात यह है कि आप खुद चुन सकते हैं कि किन लोगों के स्टेटस की नोटिफिकेशन आपको चाहिए। साथ ही, यह पूरी तरह प्राइवेट है, क्योंकि आपके कॉन्टैक्ट को पता नहीं चलेगा कि आपने उनके लिए नोटिफिकेशन ऑन किया है।

कैसे इस्तेमाल करें यह फीचर?

इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस खोलें और ऊपर दिए गए थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें। इसके बाद “Get Notifications” ऑप्शन चुनें और कन्फर्म करें।

अब जैसे ही वह कॉन्टैक्ट नया स्टेटस डालेगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा। नोटिफिकेशन में इमेज या वीडियो का प्रिव्यू भी दिखेगा, जिससे आप ऐप खोले बिना अपडेट देख सकते हैं। अगर आप इसे बंद करना चाहें, तो इसे कभी भी म्यूट या डिसेबल कर सकते हैं।

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

क्यों है यह फीचर खास?

यह फीचर जरूरी कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट्स को सबसे पहले देखने में मदद करेगा। आप अनावश्यक स्टेटस नोटिफिकेशन्स से बच सकेंगे, क्योंकि आप खुद चुन सकते हैं कि किन लोगों की अपडेट्स आपको चाहिए।

साथ ही, यह फीचर आपकी प्राइवेसी को बनाए रखता है और कस्टमाइजेशन का ऑप्शन देता है। हालांकि, कुछ यूजर्स को लग सकता है कि बार-बार नोटिफिकेशन्स परेशान करने वाले हो सकते हैं।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment