ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

WhatsApp ने लॉन्च किया ‘Safety Overview’ फीचर, अब फेक ग्रुप्स और स्कैमर्स से मिलेगी पक्की सुरक्षा

On: अगस्त 6, 2025 12:46 अपराह्न
Follow Us:
WhatsApp ने लॉन्च किया 'Safety Overview' फीचर, अब फेक ग्रुप्स और स्कैमर्स से मिलेगी पक्की सुरक्षा
Join WhatsApp Group

WhatsApp Safety Overview feature: अगर आपको भी कभी किसी अनजान WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिया गया है और आप सोच में पड़ गए हैं कि क्या करना चाहिए तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। WhatsApp ने मंगलवार को एक नया फीचर ‘Safety Overview’ लॉन्च किया है, जो आपको ऐसे स्कैम ग्रुप्स और फेक लिंक से बचाने का काम करेगा।

इस फीचर की मदद से जब कोई अजनबी आपको किसी WhatsApp ग्रुप में जोड़ता है, तो ऐप आपको ग्रुप की पूरी डिटेल्स और जरूरी सेफ्टी टिप्स दिखाएगा। इससे आप खुद तय कर पाएंगे कि उस ग्रुप में रहना है या बिना शोर किए उसे छोड़ देना है।

WhatsApp क्या दिखेगा नए ‘Safety Overview’ फीचर में?

Meta ने न्यूजरूम पोस्ट में जानकारी दी कि नया WhatsApp टूल उस समय एक्टिवेट होगा जब कोई अनजान यूज़र आपको किसी ऐसे ग्रुप में जोड़ देगा जिसे आप नहीं जानते।

सेफ्टी ओवरव्यू फीचर में ये जानकारी दिखाई देगी:

ग्रुप में जोड़ने वाले शख्स का नाम

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

ग्रुप में मौजूद कुल सदस्य

ग्रुप एडमिन कौन है

ग्रुप कब बनाया गया

इन सभी जानकारियों को देखकर आप समझदारी से फैसला ले सकेंगे कि आपको ग्रुप में रहना है या नहीं।

बिना शोर किए छोड़ सकेंगे ग्रुप

रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर | does-restarting-smartphone-increase-speed-facts-tips
रोज फोन रीस्टार्ट करना सही या गलत? समझिए मोबाइल पर इसका असली असर

इस नए फीचर में एक और खास बात ये है कि अगर आप ग्रुप में नहीं रहना चाहते, तो बिना कोई नोटिफिकेशन भेजे आप उस ग्रुप से बाहर निकल सकते हैं।

जब तक आप कोई फैसला नहीं लेते, तब तक उस ग्रुप से आपको कोई भी मैसेज या नोटिफिकेशन नहीं भेजा जाएगा। यानी कोई ज़बरदस्ती नहीं, सब कुछ आपके कंट्रोल में रहेगा।

पर्सनल चैट्स में भी मिल रही सिक्योरिटी

WhatsApp सिर्फ ग्रुप्स ही नहीं, बल्कि अनजान नंबरों से शुरू होने वाली पर्सनल चैट्स को लेकर भी काम कर रहा है। अब अगर कोई नया नंबर आपको मैसेज करता है, तो WhatsApp आपको उस नंबर से जुड़ी कुछ जानकारी देगा ताकि आप ये तय कर सकें कि बात करनी है या नहीं। इससे फिशिंग अटैक्स और फ्रॉड से बचना आसान होगा।

स्कैमर्स पर WhatsApp की बड़ी कार्रवाई

26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट | amazon-great-indian-festival-2026-qled-mini-led-tv-offers-discounts
26,999 रुपये में 43 इंच QLED TV, अमेजन सेल में सैमसंग और शाओमी पर बंपर कूपन डिस्काउंट

Meta ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 6.8 लाख से ज़्यादा WhatsApp अकाउंट्स को बैन कर दिया है, जो स्कैमिंग और फेक कॉल सेंटर्स से जुड़े थे। इनमें से कई स्कैम नेटवर्क कंबोडिया से ऑपरेट हो रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्कैमर्स ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर लोगों को फर्जी लाइक्स, इन्वेस्टमेंट स्कीम्स और किराए के स्कूटर वाले पोंजी स्कैम में फंसा रहे थे।

WhatsApp अब ऐसे स्कैम्स पर सख्ती से नजर बनाए हुए है और नए फीचर्स से यूजर्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना रहा है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment