Best Smartphones Better Than iQOO 15: iQOO 15 छोड़ो, ये 5 स्मार्टफोन्स जैसे OnePlus 15, Oppo Find X9 कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में धांसू हैं। 64,999 से शुरू कीमत, Leica Zeiss वाले प्रो लेवल कैमरा।
अगर आप iQOO 15 के दीवाने हैं तो रुकिए जरा। बाजार में ऐसे कई फोन हैं जो कैमरा बैटरी और स्पीड में इससे कहीं आगे निकल जाते हैं। ये फोन न सिर्फ प्रोफेशनल फोटोग्राफी देते हैं बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी कमाल कर देते हैं। आइए जानते हैं इन पांच धांसू फोन्स के बारे में।
OnePlus 15 (कीमत 72999 रुपये)
इस फोन में 6.78 इंच क्वाड एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम का साथ है। ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पीछे और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल Sony IMX709 सेल्फी कैमरा। 7300mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग भी है।
Oppo Find X9 (कीमत 74999 रुपये)
फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ। Hasselblad को डेवलप्ड 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32MP Sony IMX615 कैमरा। 7025mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी 80W वायर्ड 50W AirVOOC वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट।
Realme GT 8 Pro (कीमत 72999 रुपये)
इसमें 6.79 इंच QHD+ (1440×3136 पिक्सल) BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। 3nm ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज। गेमिंग के लिए 7000 sq mm वेपर चैंबर कूलिंग और Adreno 840 GPU। रियर में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा। 7000mAh बैटरी और 120W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग।
Xiaomi 15 (कीमत 64999 रुपये)
शाओमी का ये फोन दमदार फीचर्स से लैस है। 6.36 इंच CrystalRes AMOLED डिस्प्ले 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ। स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल चिपसेट 12GB LPDDR5X रैम और 512GB स्टोरेज। वर्सेटाइल 50MP Leica ट्रिपल कैमरा सिस्टम और 32MP सेल्फी कैमरा। 5240mAh बैटरी 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग।
Vivo X200 (कीमत 65999 रुपये)
वीवो का ये फोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और Zeiss ऑप्टिक्स वाले ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ आता है। कैमरा क्वालिटी प्रो लेवल की है और Android 15 पर चलने वाला ये फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस में iQoo 15 को सीधी टक्कर देता है।












