X new feature: X नया फीचर आपको बताएगा कि कोई अकाउंट असली है या फर्जी अब जॉइन डेट, रीजन और यूज़रनेम हिस्ट्री सब दिखेगा। जानें पूरा अपडेट।
Elon Musk लगातार X प्लेटफॉर्म को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी कोशिश के तहत कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है “About This Account”। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी अकाउंट की असल पहचान का अंदाज़ा लगा पाएंगे। इसका मकसद यह है कि लोग उस अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी जान सकें जिसके साथ वे इंटरैक्ट कर रहे हैं।
यह नया फीचर बताएगा कि अकाउंट किस देश या रीजन से जुड़ा है, यूज़रनेम कितनी बार बदला गया है, अकाउंट पहली बार कब बनाया गया और ऐप पहली बार कहां से डाउनलोड किया गया था। यानी अब किसी भी अकाउंट की पूरी हिस्ट्री आपके सामने होगी।
फीचर को लेकर क्या बोले X के प्रोडक्ट हेड?
X के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने इस अपडेट की पुष्टि करते हुए बताया कि About This Account फीचर आने वाले कुछ घंटों में दुनियाभर में लाइव हो जाएगा। उन्होंने इसे प्लेटफॉर्म की “इंटीग्रिटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम” बताया है।
In a couple hours, we’ll be rolling out About This Account globally, allowing you to see the country or region where an account is based. This will be accessible by tapping the signup date on profiles.
This is an important first step to securing the integrity of the global town… pic.twitter.com/5d7cX21qGj
— Nikita Bier (@nikitabier) November 22, 2025
X new feature: ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल
Nikita Bier के मुताबिक, यूजर्स किसी भी प्रोफाइल पर जाकर साइन-अप डेट पर टैप करेंगे।
वहीं से उन्हें अकाउंट की पूरी डिटेल मिल जाएगी जैसे:
अकाउंट कब बनाया गया
यूज़रनेम कितनी बार बदला
किस देश या रीजन से जुड़ा
पहली बार ऐप कहां से डाउनलोड हुआ
इससे यूजर को यह पहचानने में आसानी होगी कि सामने वाला अकाउंट भरोसेमंद है या नहीं।
क्यों लाया गया है X New Feature?
इस फीचर का मुख्य मकसद प्लेटफॉर्म पर फेक एंगेजमेंट, बॉट्स और गलत जानकारी पर रोक लगाना है।
जब अब अकाउंट का ओरिजिन, रीजन और जॉइन डेट साफ नजर आएंगे, तब:
फर्जी अकाउंट की पहचान आसानी से हो सकेगी
असली अकाउंट पर भरोसा बढ़ेगा
गलत जानकारी फैलाने वालों की पोल जल्दी खुल जाएगी
कंपनी का कहना है कि यह फीचर प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगा।
कुछ देशों के लिए खास प्राइवेसी कंट्रोल
Nikita Bier ने बताया कि जिन देशों में ऑनलाइन स्पीच पर कानूनी या सुरक्षा का खतरा होता है, वहां यूजर्स अपने रीजन की जानकारी छुपा या सीमित कर पाएंगे।
इसके लिए X ने नए प्राइवेसी कंट्रोल्स भी प्लेटफॉर्म में जोड़े हैं।













