Xiaomi 15 Discount: Bumper discount on Xiaomi 15! Phone worth Rs 80,000 for just Rs 45,000, chance before Amazon sale!: नई दिल्ली: शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की दुनिया में धमाल मचाने वाला Xiaomi 15 अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यह प्रीमियम फोन Apple, Samsung और Google को टक्कर देता है।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो रोजमर्रा के काम, प्रोफेशनल टास्क और गेमिंग के लिए परफेक्ट हो, तो Xiaomi 15 आपके लिए बेस्ट है। इसमें DSLR लेवल का ट्रिपल कैमरा और शानदार फीचर्स हैं। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल से पहले इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है। आइए, डिस्काउंट और फीचर्स की पूरी डिटेल जानते हैं।
Xiaomi 15 पर भारी छूट Xiaomi 15 Discount
अमेजन पर Xiaomi 15 की लिस्टेड कीमत 79,999 रुपये है, लेकिन फेस्टिव सीजन में 19% डिस्काउंट के बाद यह सिर्फ 64,998 रुपये में मिल रहा है। ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और अमेजन पे बैलेंस पर 1,949 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
साथ ही, 48,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। अगर आप 20,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू पा लेते हैं, तो यह फोन करीब 45,000 रुपये में आपका हो सकता है। एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। कम बजट वालों के लिए EMI ऑप्शन भी है।
Xiaomi 15 के शानदार फीचर्स
Xiaomi 15 में मजबूती के लिए एल्यूमिनियम फ्रेम और 6.36 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 15 पर चलता है, जिसे अपग्रेड किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50+50+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। 5240mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।












