ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

YouTube का नया धमाकेदार फीचर! ऐप में ही वीडियो शेयर+चैटिंग,  थर्ड-पार्टी ऐप्स को भूल जाओ

On: नवम्बर 20, 2025 12:04 अपराह्न
Follow Us:
YouTube का नया धमाकेदार फीचर! ऐप में ही वीडियो शेयर+चैटिंग,  थर्ड-पार्टी ऐप्स को भूल जाओ
Join WhatsApp Group

YouTube new feature Video sharing and chatting: YouTube जल्द ही एक ऐसा फीचर लेकर आने वाला है जिससे इसके करोड़ों यूजर्स की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप में जल्द ही यूजर्स को ऐसा फीचर मिलेगा जिससे वीडियो शेयरिंग की समस्या से निजात मिलेगी।

इससे पहले यूजर्स को कोई वीडियो शेयर करने के लिए या तो थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता था, या फिर लिंक को कॉपी-पेस्ट करने के झंझट में पड़ना पड़ता था। लेकिन नया फीचर आ जाने से ऐप के अंदर से ही आप वीडियो को शेयर कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे यह फीचर और कब तक होगा यह रोलआउट।

कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद | how-to-block-lost-debit-credit-card-online-sms
कार्ड चोरी होने पर खाली हो सकता है खाता, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से ऐसे करें बंद

YouTube

YouTube में जल्द ही यूजर को ऐप के भीतर ही वीडियो शेयरिंग का फीचर मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके माध्यम से यूजर्स सीधे ऐप के भीतर से ही वीडियो को शेयर कर सकेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ऐप के अंदर ही चैट फीचर को भी शामिल करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही यह दुनिया के कई हिस्सों में रोल किया जा सकता है।

झंझट खत्म

अब से पहले वीडियो शेयरिंग के लिए WhatsApp या Telegram जैसे थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है। जल्द ही यह वीडियो शेयरिंग का काम सीधे YouTube से ही किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप में इस फीचर को जोड़ा जा रहा है। वीडियो शेयरिंग के साथ चैटिंग फीचर भी आने की खबर है जिसके बाद यूजर्स अपने दोस्तों के साथ ऐप में से ही चैट भी कर पाएंगे।

अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम | amazon-great-indian-festival-2026-iphone-16-iphone-17e-price-discount-offers
अमेज़न सेल में आईफोन 16 और 17ई पर भारी छूट: 12,900 रुपये तक घटे दाम

ज़्यादा रिक्वेस्ट की गई फीचर

Google के स्वामित्व वाली कंपनी ने का कहना है कि यह सबसे ज़्यादा रिक्वेस्ट की गई फीचर है। हालांकि अभी यह कुछ चुनिंदा देशों में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। वर्तमान में आयरलैंड और पोलैंड में रहने वाले 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए यह उपलब्ध है। ये यूजर्स अब भी उन अन्य ऐप्स के ज़रिए वीडियो शेयर कर पाएँगे जिनका वे पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं।

टेस्ट ग्रुप में शामिल यूजर्स को नोटिफिकेशन बेल पर टैप करके ‘Share’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद उन्हें एक इनवाइट लिंक मिलेगा, जिसे वे किसी दोस्त को भेज सकते हैं। जब दूसरा व्यक्ति इनवाइट स्वीकार करेगा, तो यूजर को नोटिफिकेशन मिल जाएगा। सभी यूजर्स के लिए अभी यह टेस्टिंग रूप में उपलब्ध नहीं है।

व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर | whatsapp-auto-reply-ai-agent-setup-guide-android-iphone
व्हाट्सएप पर बार-बार टाइप करने का झंझट खत्म, ऐसे चालू करें एआई ऑटो-रिप्लाई फीचर

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment