ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Zomato Sandwich Incident: नोएडा में जोमैटो से ऑर्डर किया सैंडविच, निकला प्लास्टिक ग्लव्स! कंपनी ने दिया ये जवाब

On: अगस्त 29, 2025 8:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
Zomato Sandwich Incident: नोएडा में जोमैटो से ऑर्डर किया सैंडविच, निकला प्लास्टिक ग्लव्स! कंपनी ने दिया ये जवाब
Join WhatsApp Group

Zomato Sandwich Incident: Sandwich ordered from Zomato in Noida, turned out to be plastic gloves! Company gave this answer: नोएडा | ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से सैंडविच ऑर्डर करना एक शख्स को तब भारी पड़ गया, जब उसके खाने में प्लास्टिक ग्लव्स निकल आया। यह हैरान करने वाला मामला नोएडा का है, जहां स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग हैरानी जता रहे हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की सच्चाई।

क्या हुआ था? Zomato Sandwich Incident

खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस | how-to-port-mobile-number-mnp-rules-upc-code-charges-process
खराब नेटवर्क से हैं परेशान? बिना नंबर बदले ऐसे पोर्ट कराएं सिम, जानें पूरा प्रोसेस

26 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 45 में रहने वाले सतीश सरावगी ने जोमैटो के जरिए एक आउटलेट से दो सैंडविच ऑर्डर किए। एक सैंडविच ब्रोकली, कॉर्न और बेसिल पेस्टो (सॉरडो बागुएट में) था, जबकि दूसरा स्मोक्ड कॉटेज चीज और पेपर सैंडविच था।

सतीश ने बताया कि सैंडविच में सब्जियों और अन्य सामग्री के बीच एक डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लव्स मिला। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने सैंडविच ऑर्डर किया और उसमें ग्लव्स निकला! यह स्वच्छता का गंभीर मामला है, इसकी जांच होनी चाहिए।”

जोमैटो ने क्या कहा?

बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम | whatsapp-telegram-sim-binding-rule-india-deadline-january-2027
बिना एक्टिव सिम के बंद हो जाएगा आपका WhatsApp अकाउंट, जानें DoT का नया 2027 का नियम

इस मामले के वायरल होने के बाद जोमैटो ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने इसे निराशाजनक बताया और ‘एक्स’ पर लिखा, “नमस्ते सतीश, यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ।

हम समझ सकते हैं कि यह आपके लिए कितना परेशान करने वाला रहा होगा। कृपया हमें थोड़ा समय दें, हम अपने रेस्टोरेंट पार्टनर से इस बारे में बात करेंगे और जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे।” जोमैटो ने इस मामले की जांच का भरोसा दिया है।

सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल | samsung-galaxy-fit-4-leaks-renders-specs-price-fcc-listing
सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 का पहला लुक लीक, जानिए पतले बेजल्स और नए सेंसर्स की पूरी डिटेल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment