ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aaj ka Mausam: बारिश अलर्ट! 6-8 नवंबर ठंड बढ़ेगी – दिल्ली साफ, उत्तराखंड में बर्फबारी?

On: नवम्बर 6, 2025 9:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aaj ka Mausam: बारिश अलर्ट! 6-8 नवंबर ठंड बढ़ेगी – दिल्ली साफ, उत्तराखंड में बर्फबारी?
Join WhatsApp Group

Aaj ka Mausam 6 November in hindi: नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से और बांग्लादेश तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से 6 से 8 नवंबर तक तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जानिए अन्य राज्यों का मौसम अपडेट।

Aaj ka Mausam

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक तमिलनाडु में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर बारिश लगातार बनी रह सकती है। इसी तरह 6 से 7 नवंबर को रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह कोहरा दिखने लगा है। विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन 6 और 7 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में ठंड महसूस होने लगी

उत्तर प्रदेश में दिन में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन रात में ठंड सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। न बारिश होगी, न तेज हवाएं चलेंगी। 6 से 10 नवंबर तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा

तूफान मोंथा का असर खत्म होते ही झारखंड में ठंड बढ़ गई है। अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना

IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य भारत में भी अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री की कमी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड में

उत्तराखंड में तापमान लगातार गिर रहा है। 6 से 8 नवंबर तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने से ठंड और बढ़ सकती है। विभाग के मुताबिक, पहाड़ी जिलों जैसे देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment