ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का टेकओवर! 6 नवंबर से धुंध+ठिठुरन, AQI 300 पार

On: नवम्बर 6, 2025 7:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का टेकओवर! 6 नवंबर से धुंध+ठिठुरन, AQI 300 पार
Join WhatsApp Group

Haryana Weather Today 6 November Update in hindi: हरियाणा में बारिश के बाद मौसम ने पलटी मार ली है और ठंड अब जोर पकड़ने लगी है। अभी सुबह-सुबह हल्की सिहरन महसूस हो रही है, लोग गर्म कपड़े निकाल चुके हैं। आज सुबह का तापमान 16°C है, लेकिन हवा-नमी की वजह से वैसा ही फील हो रहा है। अंबाला और फरीदाबाद में सुबह 18°C रिकॉर्ड हुआ।

IMD की मानें तो 6 से 9 नवंबर तक मौसम सूखा रहेगा। उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, दिन में तापमान थोड़ा चढ़ेगा, रात में गिरेगा। 6 नवंबर को धुंध छाई रहेगी, धूप कम दिखेगी, तापमान गिर सकता है। इस दिन मैक्सिमम 26°C, मिनिमम 14°C रह सकता है। 7 नवंबर को मैक्सिमम 27°C, मिनिमम 13°C, धुंध ज्यादा, रात में ठंडक का डोज बढ़ेगा। 8 नवंबर को मौसम नॉर्मल, मैक्सिमम 27°C, मिनिमम 13°C। 9 नवंबर को ठंडक और बढ़ेगी, मैक्सिमम 26°C, मिनिमम 12°C।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हरियाणा का तापमान Haryana Weather 

फिलहाल हरियाणा में मैक्सिमम तापमान 32°C है। मौसम विभाग के मुताबिक मिनिमम हिसार में 14.2°C रिकॉर्ड हुआ, जो कल से 1.1°C ज्यादा और नॉर्मल से 1.8°C ऊपर है। अंबाला, हिसार, करनाल और नूंह में हल्की बारिश भी हुई।

हरियाणा की वायु गुणवत्ता

दिवाली के बाद से हरियाणा की हवा खराब चल रही है। बुधवार 5 नवंबर 2025 को अंबाला का AQI 232 था। बल्लभगढ़ 169, भिवानी 267, बहादुरगढ़ 47, चंडीगढ़ 166, चरखी दादरी 157, फरीदाबाद 173, फतेहाबाद 78, हिसार 92, जींद 301, करनाल 209, कैथल 106, मानेसर 224, नारनौल 216, पंचकूला 269, पानीपत 294, रोहतक 276, सिरसा 70, सोनीपत 323 और यमुनानगर का AQI 260 दर्ज किया गया।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment